गजब का दिमाग पाया है चिरकूटों ने BJP को पता नहीं, “ऑपरेशन लोट्स” को खबर बना फैला दिया गंध
भले ही भारतीय जनता पार्टी के शीर्षस्थ अथवा प्रदेश के नेताओं को मालूम हो या न हो अथवा उनके दिमाग में ये बात उपजी हो या न उपजी हो, पर रांची में बैठे कुछ चिरकूट टाइप के पत्रकारों ने “ऑपरेशन लोटस” के माध्यम से राज्य में सत्ता परिवर्तन का समाचार चला रखा है, यही नहीं देखते ही देखते कांग्रेस व झामुमो के विधायकों को तोड़-फोड़ कर भाजपा के सत्ता में आने की गंध भी फैला दी है,
