अपराध

अपराध

झारखण्ड सरकार के एक विज्ञापन को लेकर फिर बवाल

राज्य की रघुवर सरकार ने आज सभी अखबारों में एक विज्ञापन निकाला है। विज्ञापन कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से निकाली गई है। विज्ञापन में राज्य जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड द्वारा आवश्यक सूचना प्रसारित की गयी है। सूचना है “सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि गौवंशीय पशु(गाय, बछड़ा, बछिया, सांड या बैल), ऊंट आदि को काटना एवं कुर्बानी देना या इस हेतु खरीदना, बेचना, परिवहन करना, संग्रह करना आदि संज्ञेय अपराध है।

Read More
अपराध

वाह री पुलिस, एनजीओ से मिल भूख से लड़ रही जिलानी को मानव तस्कर बना जेल भिजवा दिया

वह न तो मानव तस्कर है और न ही मानव तस्करी में संलिप्त किसी गुट से उसकी संलिप्तता, पर जब पुलिसकर्मियों और एनजीओ की मिलीभगत हो जाये और किसी को फंसाना ही मकसद हो जाये, तो कोई भी व्यक्ति यहां मानव तस्कर घोषित किया जा सकता है, फिलहाल ऐसी ही घटना जिलानी लुगुन, लाल सिंह मुंडा, पिंटू भुईया और नारायण भूईयां के साथ हुआ, जो मानव तस्करी के आरोप में होटवार जेल में बंद है।

Read More
अपराध

स्वास्थ्यमंत्री चंद्रवंशी जी, यह अपराध है, इसे क्षमा नहीं किया जा सकता

आज एक बार फिर झारखण्ड में अमानवीय घटना घट गई, एक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया और बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की ढोंग करनेवाली सरकार और उसके स्वास्थ्य अधिकारियों ने उक्त गर्भवती महिला की एक नहीं सुनी, उसको एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराया। आखिर उक्त महिला का कसूर क्या था?  आखिर ये स्वास्थ्य केन्द्र और एंबुलेंस किसलिये हैं?

Read More
अपराध

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे पर बिगड़ैलों ने लगाया ग्रहण

अब तो रांची में जो स्थिति है, उस स्थिति को देखकर समझ में ही नहीं आ रहा है कि बेटी को पढाए या उसकी सम्मान बचाने के लिए सदा के लिए घर पर उसे बिठा दें। सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, पर जो राज्य की स्थिति है, वहां बेटियों को घर से निकलना ही मुश्किल है।

Read More
अपराध

लो चोटीकटवा झारखण्ड भी पहुंच गया

पलामू जिले में है, छतरपुर और ठीक उसके सटे है बौरहवाखांड गांव जहां रहती है, देवकली देवी। देवकली देवी बताती है कि कल रात को वो साग भात खाकर सोने गई और जब सुबह उठी और अपने बालों पर हाथ फेरा, तो उनके चोटी गायब थे। गांववाले बताते है कि देवकली देवी की चोटी बहुत बड़ी थी, पर रात में चोटीकटवा के काट लिये जाने से वो चोटी ही नहीं दीख रही। इस घटना के बाद से गांववाले भी परेशान है

Read More
अपराध

झारखण्ड पुलिस पर कालिख पुत गई, अब कितना भी पोचारा करिये, नहीं धुलेगा…

अब आप कितना भी पोचारा करिये, झारखण्ड पुलिस के माथे पर जो कल कालिख पुती है, उस कालिख को आप मिटा नहीं सकते। शिव सरोज कुमार ने जो सवाल उठाये है, उसके सवाल पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता। जनता देख रही है, कि बड़ी तेजी से झारखण्ड पुलिस और राज्य सरकार इस मामले को मैनेज करने में लगी है, कुछ समाचार पत्र तो इतनी जल्दी मैनेज हो जायेंगे, यहां की जनता को पता ही नहीं था,

Read More
अपराध

आखिर मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अजय कुमार पर कार्रवाई कब होगी?

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पिछले जून महीने में, अपने प्रेस सलाहकार अजय कुमार और एडीजी अनुराग गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश संबंधित विभाग को दिया था, दो महीने बीत गये, आखिर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी? हम आपको बता दे कि इन पर राज्यसभा चुनाव 2016 में गड़बड़ी करने की शिकायत है। इनके खिलाफ मिली शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इनके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस पर अपनी मंजूरी भी दे दी।

Read More
अपराध

शिव सरोज ने की आत्महत्या, पुलिस पर गंभीर आरोप, सीएम और पीएम से भी पूछे सवाल…

धनबाद के शिव सरोज ने रांची के सेवा सदन अस्पताल के ठीक सामने की पार्किंग में आत्महत्या कर ली है? आत्महत्या के पूर्व उसने पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पीएमओ-डीजी को अपना सुसाइड नोट भी भेजा है, जो आज के रांची से प्रकाशित दैनिक जागरण अखबार में छपे है। उसने कुछ सवाल भी उठाये है, जिसका जवाब राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास और पुलिस महानिदेशक को देना ही चाहिए, पर क्या ये माननीय उसके सवालों का जवाब दे पायेंगे? क्या इतना नैतिक साहस राज्य के मुख्यमंत्री या पुलिस महानिदेशक को है?

Read More
अपराध

रांची बन रहा आत्महत्या करनेवाले नागरिकों का शहर

जिस शहर को झरनों के शहर के नाम से जाना, जाना चाहिए, जिस शहर को मंदिरों के शहर के नाम से जाना, जाना चाहिए। आज वह आत्महत्या करनेवाले नागरिकों के नाम से जाना जा रहा है। इन दिनों आत्महत्या करनेवालो की रफ्तार बढ़ सी गई है, हालात यह है कि एक ही दिन में दो-दो आत्महत्याएं हो रही है और पूरा शहर सोया हुआ है।

Read More
अपराध

शर्मनाक, पलामू के एक स्कूल में बच्चों को एक साल से मिड-डे मील नहीं दे रही हैं रघुवर सरकार

जिस राज्य की सरकारें शराब बेचने की दुकाने खोलने-खुलवाने में लग जाती है, वहां के बच्चे मिड-डे मील खाने से वंचित हो ही जाते है और वह भी एक – दो दिन के लिए नहीं, बल्कि एक-एक साल तक मिड-डे भोजन उन्हें नहीं मिल पाता। ये हाल है – झारखण्ड का। यहां की सरकार का। यहां के मुख्यमंत्री रघुवर दास का।

Read More