भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने डीएसपी प्रमोद मिश्र के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला दर्ज कराया

आज नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम राज्य सभा सदस्य दीपक प्रकाश ने राज्यसभा के सभापति एवम भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात कर झारखंड के एक पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद मिश्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला दर्ज कराया।

कुछ दिन पूर्व डीएसपी प्रमोद मिश्रा का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमे उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश एवम झारखंड की बेटी एवम पुलिस पदाधिकारी स्व रुपा तिर्की के खिलाफ भद्दी, अमर्यादित एवम असंसदीय भाषा का प्रयोग किया था।

जब यह मामला चर्चित हुआ तभी दीपक प्रकाश ने कहा था कि यह घोर अवमानना का मामला है। राज्य के एक वर्दीधारी पुलिस पदाधिकारी द्वारा ऐसा किया जाना घोर आपत्तिजनक जनक है। श्री प्रकाश ने इस संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई का अनुरोध किया।