आरा में शाकद्वीपीय ऐक्य को मिला बल, भास्कर समिति नई दिशा में चलने को संकल्पित

भास्कर समिति आरा द्वारा आयोजित शाकद्वीपीय समारोह में राजधानी दिल्ली की संस्था भास्कर समेत देश की कई संस्थाओं के शीर्ष पदाधिकारियों, आरा, बिहार एवं उसके आस-पास के कई गण्यमान्य अतिथियों एवं सैकड़ों स्थानीय मग-परिवारों ने अपनी उपस्थिति देकर एक बार फिर शाकद्वीपीय ऐक्य को बल प्रदान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेन्द्रानन्द सरस्वती, अध्यक्ष सच्चिदानन्द मिश्र, विशिष्ट अतिथि विवेकानन्द मिश्र (प्रवक्ता भास्कर, नई दिल्ली), डा. श्याम बिहारी मिश्र(पूर्व प्राध्यापक, पटना आयुर्वेदिक कॉलेज), श्रीधर पांडेय (पूर्व आप्त सचिव) एवं दीपांशु भास्कर (प्राचार्य ट्रेनिंग कॉलेज, मुजफ्फरपुर), इत्यादि मंचस्थ गण्यमान्य व्यक्तित्वों के सान्निध्य में सम्पन्न इस बेहद प्रशंसनीय आयोजन में मुख्य रुप से मेधावी शाकद्वीपीय छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य उल्लेखनीय व्यक्तित्वों में लंदन प्रवासी नरोत्तम पांडेय, विमल मिश्र (कोलकाता), पुरुषोत्तम नारायण पाठक (गया), मनोज मिश्र (गया), ब्रजेश मिश्र (पटना), डा. उदय भास्कर (गया), राकेश दत्त मिश्र (पटना), मुकेश मिश्र (पटना), धनंजय जयपुरी (औरंगाबाद), रमाकांत पाठक (पटना), शकुंतला मिश्रा (पटना) के नाम प्रमुख है।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने चंद्रशेखर मिश्र (उपाध्यक्ष, भास्कर समिति) के मधुर गायन एवं चर्चित भोजपुरी गायक प्रवाल रंजन के भोजपुरी गायन का रसास्वादन भी किया। इस पूरी बातों की  जानकारी www.vidrohi24.com को विवेकानन्द मिश्र ने उपलब्ध कराई। भास्कर समिति द्वारा आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की सभी ने मुक्तकंठ  से प्रशंसा की। प्रशंसा करनेवालों में सुनील कुमार पाठक, विनय मिश्र, मनोज कुमार मिश्र, अभय पाठक, हृदयानन्द मिश्र, सुनीता मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, के के मिश्र, महेन्द्र पाठक, कौशल पांडेय के नाम प्रमुख रुप से शामिल हैं।