Author: Krishna Bihari Mishra

अपराध

BJP MLA ढुलू के समर्थकों ने कमला को फेसबुक पर दी गंदी-गंदी गालियां, कतरास थाने में शिकायत दर्ज

जब धमकी व राजनीतिक दबाव काम नहीं आया तो अब धनबाद भाजपा की जिला मंत्री कमला कुमारी को सोशल साइट पर भाजपा के ही बाघमारा विधायक एवं सीएम रघुवर दास के चहेते ढुलू महतो के समर्थकों ने गंदी-गंदी गालियों से उसे नवाजना शुरु कर दिया हैं।कमला के खिलाफ गंदे-गदे पोस्ट डाले जा रहे हैं, साथ ही उसे गंदी-गंदी गालियां भी दी जा रही हैं। 

Read More
अपनी बात

CM रघुवर दास के खुद के इलाके में पॉलीथिन मुक्त पूजा अभियान की निकल गई हवा

एक समय था, जब नेता जनता से अनुरोध करते थे, कि वे फलां काम को न करें, तो जनता उनके अनुरोध पर अमल करती थी, पर अब जमाना बदल चुका है, नेता अब जब किसी बात को लेकर अनुरोध कर रहे होते हैं, तो जनता जानती है कि अनुरोध करनेवाला नेता खुद ही अपने बोले हुए बातों पर अमल नहीं करता, इसलिए नेता की बात को हवा में उड़ाओ और वहीं काम करो, जो अच्छा लगे।

Read More
अपराध

श्रीवंशीनगर में मूर्ति विसर्जन के दौरान जमकर बवाल, पत्थरबाजी, लाठीचार्ज, दो दर्जन उपद्रवी गिरफ्तार

गढ़वा के श्रीवंशीनगर थाने के निकट प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर बवाल हुआ। इसी बवाल के क्रम में प्रतिमा विसर्जन के साथ चल रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। इस पत्थरबाजी में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को चोट पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा किये जा रहे बवाल को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया तथा भीड़ में शामिल करीब दो दर्जन उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया।

Read More
अपनी बात

अपराध एक, सजा दो, JMM के अमित को दो साल, पर BJP के ढुलू डेढ़ साल में निबट गये, MLA बने रहेंगे

31 जनवरी 2018 – कोयला तस्करी के आरोप में गोमिया के झामुमो विधायक योगेन्द्र महतो को अदालत तीन साल की सजा सुनाती है और इस प्रकार उनकी विधानसभा की सदस्यता खत्म कर दी जाती है और वे अगले दस साल के लिए चुनाव लड़ने के योग्य भी नहीं रहते। 23 मार्च 2018 – सोनाहातु के तत्कालीन सीओ आलोक कुमार के साथ मारपीट करने के मामले में झामुमो विधायक अमित महतो को अदालत दो साल की सजा सुनाती हैं

Read More
अपनी बात

सुचित्रा हत्याकांड का मास्टरमाइन्ड शशिभूषण BJP में क्या शामिल हुआ, RSS के लोगों ने उसे गोद में बिठा लिया

चलो संघ की राजनीतिक इकाई हैं भाजपा, चलो ये भी मान लेते हैं कि राजनीति में आजकल गुंडों, बदमाशों, बलात्कारियों, हत्यारों की ही चलती हैं, पर संघ को क्या मजबूरी हो गई, कि उनके स्वयंसेवकों ने अपने कार्यक्रमों में जिस पर एक महिला की हत्या का आरोप हैं, उन्हें अपने कार्यक्रमों में बुलाना शुरु कर दिया। और अगर कार्यक्रमों में बुलाना शुरु कर ही दिया तो क्या यह माना जाये कि संघ में अब महिलाओं के हत्या के आरोपियों को भी जगह दी जायेगी,  

Read More
अपनी बात

क्या सरसंघचालक मोहन भागवत के बयान का असर CM रघुवर या उनके अनुयायियों पर पड़ेगा?

पहले आज नागपुर में आयोजित विजयादशमी उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का बयान देखिये। उन्होंने आज जोर देकर कहा है कि महिलाओं के सम्मान को लेकर पाठ्यक्रम से लेकर शिक्षकों के प्रशिक्षण तक आमूल-चूल परिवर्तन करने होंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि केवल ढांचागत परिवर्तन करने से कुछ नहीं होगा।

Read More
अपनी बात

रांची के मोराबादी मैदान में रावण ने दिखाई ताकत, CM रघुवर बनने चले वीर, नहीं चला तीर

आज विजयादशमी के अवसर पर रांची के मोराबादी मैदान में हमेशा की तरह पंजाबी हिन्दू बिरादरी ने रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के वध एवं पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें भाग लेने के लिए राज्य के अब तक के सबसे ज्यादा होनहार मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद थे, उनके साथ राज्य के होनहार नगर विकास मंत्री सी पी सिंह एवं सांसद संजय सेठ भी मौजूद थे।

Read More
अपनी बात

अपनी तुच्छ स्वार्थपूर्ति के लिए अखबारवालों ने मां के भक्तों की भावनाओं से खेलने में भी परहेज नहीं की

07 अक्टूबर 2019, प्रभात खबर का लाइफ रांची, पेज संख्या 20, एक खबर का हेडिंग है –पसंदीदा मंडप को वोट करें। ये समाचार है या विज्ञापन भगवान जानें। इसमें कुछ बातें लिखी हैं, जो मैं आपको बताना चाहता हूं – “प्रभात खबर की ओर से श्रेष्ठो दुर्गा पूजा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, निर्णायक मंडली बेस्ट लाइटिंग, बेस्ट पंडाल, बेस्ट आइडल, बेस्ट ओवरऑल, इको फ्रेंडली, पालिथीन मुक्त और सबसे स्वच्छ पंडाल की श्रेणी में…

Read More
अपनी बात

एक से एक नमूने हैं, जहांपनाह ने बोतल क्या उठाया, संपादक को कमिटमेंट नजर आया, अथ बागी उवाच

एक से एक नमूने संपादक हैं यहां, जो एक से बढ़कर एक चिरकूटई कर रहे हैं, चापलूसी के सारे रिकार्ड अपने पास रख रहे हैं, ताकि वे इस चुनावी वर्ष में वित्तीय लाभ ले सके और उसके लिए ये हर प्रकार के वो हथकंडे अपना रहे हैं, जो पत्रकारिता के मूल्यों व सिद्धांतों के प्रतिकूल है। 15 सितम्बर 2018 – रांची के डिबडीह गांव का नया टोला यहां स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन था,

Read More
अपनी बात

CM का चहेता बाघमारा का BJP MLA ढुलू के खिलाफ यौन शोषण मामले में प्राथमिकी दर्ज, कमला को मिली सफलता

आखिरकार झारखण्ड उच्च न्यायालय का दबाव रंग लाया। मुख्यमंत्री रघुवर दास का चहेता बाघमारा का दबंग विधायक ढुलू महतो के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज हो गया। ये प्राथमिकी कतरास थाना में आज दर्ज हुई। ज्ञातव्य है कि भाजपा धनबाद की जिला मंत्री कमला कुमारी ने बाघमारा के दबंग विधायक ढुलू महतो पर आरोप लगाया था कि उसने उसका यौन शोषण किया था,

Read More