Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

वन क्षेत्रों से आदिवासियों-मूलवासियों को खदेड़ने की योजना को झामुमो नहीं करेगा बर्दाश्त, कल राजभवन के समक्ष JMM का धरना

कल झारखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है, और कल ही राजभवन के समक्ष वन क्षेत्रों में रहनेवाले आदिवासियों-मूलवासियों के जीवन पर गहराते संकट को लेकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने राजभवन के समक्ष धरना देने का ऐलान कर दिया है, कल के धरने में झामुमो के सारे विधायक, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन तथा आदिवासियों-मूलवासियों के अधिकारों के लिए लड़ रहे विभिन्न सामाजिक संगठनों के भी भाग लेने की संभावना है,

Read More
राजनीति

मैनहर्ट मामले और नगर विकास मंत्री के द्वारा किये गये सारे कार्यों की सीबीआई जांच हो – झामुमो

खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय के मैनहर्ट मामले में दिये गये बयान को लेकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है, झामुमो का कहना है कि राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय को चाहिए कि कल से शुरु हो रहे मानसून सत्र में मैनहर्ट मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग उठाएं, साथ ही नगर विकास मंत्री द्वारा अब तक कराये गये सारे कार्यों की सीबीआई जांच कराये

Read More
अपनी बात

“प्रभात खबर” ने कैलाश-मानसरोवर की यात्रा के नाम पर सब्सिडी लेनेवाले धनाढ्यों की खोली पोल

आम तौर पर सब्सिडी की बात जहां भी आती है, तो यही माना जाता है कि सरकार सब्सिडी वहीं देती है, जहां सब्सिडी की जरुरत पड़ती है, ताकि सब्सिडी प्राप्त कर रहे व्यक्ति के जीवन में कुछ बेहतर हो सकें तथा उसका जीवन स्तर सुधर सकें या समाज में सम्मान पूर्वक जीवन जी सकें, कुछ सब्सिडी गरीबों को भी दी जाती है, जिसकी सहायता से उनका जीवन सुधर भी रहा है,

Read More
अपनी बात

भारतीय राजनीति में शुद्धता एवं आदर्श के प्रतीक महान वामपंथी विचारक ए के राय नहीं रहे

कोई उन्हें वामपंथी विचारक मानता, कोई उन्हें आदर्शवादी राजनीतिज्ञ मानता तो कोई उन्हें एक ऐसा इन्सान जो “भूतो न भविष्यति” है। वैसे ए के राय अब इस दुनिया में नहीं है, आज उन्होंने धनबाद के सेन्ट्रल हास्पिटल में अंतिम सांस ली है। उनके निधन की खबर सिर्फ धनबाद या झारखण्ड के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए शोकाकुल करनेवाला है, क्योंकि आज एक ऐसे व्यक्ति का निधन हुआ है

Read More
अपनी बात

बाबू लाल मरांडी इस कविता के भाव को समझिये, अचल रहा जो अपने पथ पर, लाख मुसीबत आने में…

1959 में बनी “कागज के फूल” का यह गीत, जिसे कैफी आजमी ने लिखा, मो. रफी ने गाया, धुन सचिन देव बर्मन ने बनाई। आज झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं झाविमो सुप्रीमो बाबू लाल मरांडी पर खूब फिट बैठता है, इन्होंने जिस-जिस पर ज्यादा विश्वास किया, उसी ने इनके पीठ पर छूरा घोपने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसकी कोई औकात नहीं थी,

Read More
अपनी बात

इंटरमीडिएट के छात्रों का पंजीयन की तिथि बढ़ाए जैक बोर्ड, नहीं तो होगी अनिश्चितकालीन तालाबंदी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने सत्र 2018-20 हेतु इंटरमीडिएट के छात्रों का पंजीयन कराये जाने को लेकर मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार, सचिव, मानव संसाधन विकास विभाग, अध्यक्ष, जैक बोर्ड, सचिव, जैक बोर्ड, रांची को पत्र लिखा है तथा इसकी तिथि बढ़ाने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने पत्र के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि सत्र 2018-20  के छात्र-छात्राओं के लिए पंजीयन की तिथि समाप्त कर दी गई है।

Read More
राजनीति

आदिवासियों-मूलवासियों के रैयती जमीन लूट के साथ उन्हें समूल नष्ट करने को BJP आतुर – झामुमो

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने भारतीय वन अधिनियम 1927 में संशोधन के लिए जो मसौदा तैयार किया है, उसका तात्पर्य यह है कि वन अधिकार अधिनियम 2006 के मूल भावना को समाप्त कर जंगलों में रहनेवाले लोगों के संवैधानिक अधिकारों को समाप्त किया जाय एवं वन क्षेत्र के नाम पर सैन्यराज स्थापित किया जाय।

Read More
अपनी बात

योगदा आश्रम आकर मैं धन्य हो गया, मैं परम सौभाग्यशाली मुझे आने का अवसर मिला – शिवराज

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान, के शब्दों में, “योगी कथामृत पढ़ ही रहा था कि रांची आने का कार्यक्रम बन गया। यहां स्वाभाविक रुप से इच्छा हुई कि “योगदा” जाना ही चाहिए। धन्य हो गया और रुकने की इच्छा थी, अद्भुत दिव्य ऊर्जा क्षेत्र जहां बैठकर ध्यान की इच्छा होती है। परम सौभाग्यशाली हूं, आने का अवसर मिला।”

Read More
अपनी बात

मानसून सत्र को लेकर स्पीकर ने बुलाई बैठक, नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन मौजूद और CM रघुवर गायब, बाकी दलों ने भी बैठक से दूरिया बनाई

22 जूलाई से झारखण्ड का मानसून सत्र सरकार ने बुलाया है, विधानसभा का मानसून सत्र सुंदर ढंग से चले, व्यवधान न उपस्थित हो, सारे माननीय सदस्य विधानसभा की गरिमा बनाये रखे, इसके लिए आज झारखण्ड विधानसभाध्यक्ष दिनेश उरांव ने अपने विधानसभा कक्ष में एक विशेष बैठक बुलाई, जो हर विधानसभाध्यक्ष किसी भी सत्र के शुरु होने के पहले आहूत करता है।

Read More
अपनी बात

वाह महेश पोद्दार जी, चलनी दूसे सूप के जिन्हें बहत्तर छेद, थोड़ा टाटीसिलवे की जनता पर भी नजरे इनायत करिये

महेश पोद्दार जी पूर्व में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष थे, अब भाजपा से राज्यसभा के सांसद है, जब से सांसद बने हैं, कुछ ज्यादा ही समाजसेवी बन गये है, भाई समाजसेवी बनना ही चाहिए, क्योंकि इसी से तो राजनीतिक माइलेज मिलता है, और बिना राजनीतिक माइलेज मिले, आप दुबारा सांसद बन भी नहीं सकते। अब एक सवाल है कि क्या आप किसी भी राजनीतिक पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष को जानते है?

Read More