Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

वाह रे रांची DTO, खुद बिना इंश्योरेंस के वाहन पर घुमेंगे और जनता से इसी जूर्म के लिए जूर्माना भरवायेंगे

जनता ट्रैफिक रुल्स को तोड़े तो उसके कॉलर पकड़ लो, इज्जत उतार लो, और नेता/अधिकारी करें तो उनके सम्मान में बिछ जाओ, क्योंकि कानून तो जनता के लिए बना होता है, अधिकारियों के लिए थोड़े ही होता है, और रही बात सरकार की, तो सरकार भी तो अपनी ही हैं, हम ही तो सरकार है, जितना भी शोषण करना है, करो, कोई नहीं बोलेगा।

Read More
अपनी बात

मैं BJP का प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र हूं, बिना हेलमेट के चलूंगा, कोई हमारा चालान नहीं काट सकता

“भाई, आपको नहीं पता क्या? मैं भाजपा का बहुत बड़ा नेता हूं। झारखण्ड भाजपा का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्रमुख हूं। निरसा से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा हूं, पर हार गया हूं, लेकिन एक दिन जीतूंगा भी। रही बात बिना हेलमेट के बाइक पर बैठने की, तो क्या हो गया? कोई भी कानून नेता और पुलिस के लिए थोड़े ही बनता है, ये तो आम जनता के लिए बनता है। 

Read More
अपनी बात

दिनेश जी, आप मत भूलिये कि आप संवैधानिक पद पर हैं, राजनीतिक कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रखें

दिनेश उरांव जी, आप ये मत भूलिये कि आप संवैधानिक पद पर है, आप झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष हैं और सत्ता तथा विपक्ष दोनों के आप सिरमौर है, लेकिन जिस प्रकार से आप रघुवर भक्ति में लीन होकर, भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं, वह एक स्पीकर को शोभा नहीं देता। आप इन सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर, यह भी नहीं कह सकते कि आपको इसके बारे में जानकारी नहीं थी। 

Read More
अपनी बात

ट्रैफिक आतंकवाद के खिलाफ वाम दलों का फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरकर जताया विरोध

आज आखिरकार जनता के साथ-साथ वाम दल भी सड़कों पर उतर गये। मोटरवाहन एक्ट की आड़ में पूरे राज्य में तथा खासकर राजधानी रांची में हो रहे पुलिसिया जूल्म व आतंक के खिलाफ भाकपा माले, माकपा, भाकपा के कार्यकर्ताओं ने मिलकर प्रतिवाद रैली निकाली तथा इस पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

Read More
अपनी बात

ट्रैफिक आतंकवाद से गुस्साई जनता विधानसभा चुनाव में CM रघुवर का चालान काटने को तैयार

CM रघुवर दास और भाजपा के केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लगता कि दुनिया के सबसे समझदार व बुद्धिमान व्यक्ति वही हैं, जनता तो मूर्ख है उसे कितना भी लतियाओ, उसका कितना भी शोषण करो, अंत में चुनाव के दिन एक लहर पैदा कर दो और फिर जनता आपके पीछे-पीछे आकर वोट दे ही देगी, उस बांसुरीवाले की तरह, जिस की बांसुरी की आवाज सुनकर छोटे-मोटे-दूबले-पतले-काले-गोरे यानी भांति-भांति के चूहें उसके पीछे दोड़ते चले आ रहे थे।

Read More
अपनी बात

सम्पादकों/पत्रकारों ने कहा – “मैं रघुवर के आगे-आगे नाचूंगी, मैं तो रघुवर के आगे-आगे…”

जी हां, अपना देश बदल रहा है, राज्य भी बदल रहा है, जरा देखिये न, अपने झारखण्ड की राजधानी रांची में रहनेवाली रघुवर सरकार ने एक बार फिर रांची से प्रकाशित विभिन्न अखबारों में कार्यरत संपादकों पर दबाव डाला कि वे अपने यहां कार्यरत पत्रकारों को वहां भेजे, जहां वह भेजना चाहती है,  रही बात उनके खाने-पीने, ठहरने व अन्य प्रकार की सुविधाओं की तो उसका जिम्मा सरकार उठायेगी

Read More
राजनीति

JMM का आरोप RSS और प्रशासन मिल किया संत जॉन कॉलेज पर हमला, ट्रैफिक जूर्माने वसूलने की शैली पर भी उठाए सवाल

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि साहेबगंज जिले के राजमहल इलाके के तीन पहाड़ थाना क्षेत्र में स्थित एक अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान संत जॉन वटसन इंटर कॉलेज में गत 3 सितम्बर को आपस में मारपीट की घटना हुई। उसके बाद आरएसएस और जिला प्रशासन के लोगों ने मिलकर उक्त संस्थान में जमकर बवाल काटा, छात्रों के साथ मारपीट की, गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया,

Read More
अपनी बात

याद करें, जब एक IAS की पत्नी ने 600 का चालान काटने पर ट्रैफिक DSP का तबादला करवा दिया था

याद है या भूल गये, इसी साल की घटना है। चार फरवरी से 10 फरवरी 2019 तक रांची ही नहीं पूरे राज्य में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा था, इसी दौरान पांच फरवरी को एक आइएएस की पत्नी कार से जा रही थी। इसी क्रम में कचहरी चौक पर कंट्रौल रुम के सामने बिना सीट बेल्ट के मारुति की सियाज कार जे-एच 01 सीएफ 2083 चला रहे ड्राइवर को ट्रैफिक पुलिस ने रोका,

Read More
अपनी बात

रांची में अब कॉलर पकड़ तथा सामान्य व्यक्ति की इज्जत उतार जूर्माने वसूल रही हैं ट्रैफिक पुलिस

जब से नये ट्रैफिक जूर्माने तय हुए हैं, पुलिस अधिकारियों की बल्ले-बल्ले हैं, नेताओं व अधिकारियों की भी बल्ले-बल्ले हैं, क्योंकि नेता व अधिकारी अच्छी तरह जानते हैं कि उनकी गाड़ियों द्वारा किये जा रहे ट्रैफिक नियमों की अवहेलना पर जूर्माना करने की ताकत किसी को नहीं हैं, क्योंकि ये ट्रैफिक पुलिस उसी वक्त इन महान आत्माओं की गाड़ियों को सुरक्षा देकर अपने – अपने क्षेत्रों से निकालने के लिए बाध्य होते हैं, वह भी सैल्यूट देकर।

Read More
अपनी बात

झारखण्ड पुलिस खुद उड़ा रही ट्रैफिक नियमों की धज्जियां और जनता की काट रही चालान, नागरिकों में भड़का आक्रोश

पूरे राज्य में ट्रैफिक के नये जुर्माने से तंग लोगों का आक्रोश अब धीरे-धीरे विभिन्न स्थानों पर दिखने लगा है, लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर हैं, कि जिन लोगों पर दारोमदार है ट्रैफिक जुर्माने वसूलने का, जब वे ही ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, तो वे किस आधार पर जनता के खिलाफ चालान काट रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इसे ट्रैफिक आतंकवाद की भी संज्ञा दे डाली है।

Read More