कोरोना पीड़ितों के प्रति पुलिसकर्मियों के अद्भुत सेवाभाव को देख योगदा संन्यासियों ने चुटिया थाने को हजारों किलो सब्जियां भेंट की
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन के आरंभिक दिनों से जरूरतमंदों को सेवा सामग्री और मार्गदर्शन कर रहा योगदा सत्संग आश्रम तीसरे चरण में अपना दायरा बढ़ाते हुए पुलिसकर्मियों की भी मदद में शामिल हो गया है। भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध करा रही चुटिया थाना पुलिस का सेवा भाव देखकर आश्रम की ओर से उसकी मदद के लिए तीन हजार किलो टमाटर, एक हजार किलो बैंगन और दो सौ किलो अन्य सब्जियां भेंट की गई।
Read More