सरयू राय ने CM हेमन्त को लिखी चिट्ठी, रघुवर शासनकाल के दौरान विशेष शाखा के कुकृत्यों पर उठाए सवाल, SIT गठन की मांग
झारखण्ड व बिहार में समान रुप से सम्मानित एवं चर्चित तथा झारखण्ड में खाद्य आपूर्ति विभाग व संसदीय कार्य मंत्रालय संभाल चुके व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को जमशेदपुर पूर्व में इस बार पटखनी देनेवाले तथा उनकी राजनीतिक कैरियर सदा के लिए समाप्त कर देनेवाले नेता सरयू राय ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को एक पत्र लिखा है। पत्र में इस बात का उल्लेख है कि झारखण्ड सरकार के पुलिस महानिदेशक को उन्होंने गत एक मई को पत्र के माध्यम से गंभीर सूचनाएं भेजी थी, तथा इनकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया था।
Read More