Author: Krishna Bihari Mishra

धर्म

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगदा सत्संग के साथ 19-21 जून तक ऑनलाइन जुड़िये और स्वयं को करिये अनुप्राणित

योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया (वाईएसएस) द्वारा विशेष रुप से बताया गया है कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा योग-ध्यान पर कई विशेष कार्यक्रम तैयार किये गये हैं। अलग-अलग सत्रों में ये कार्यक्रम 19 से 21 जून तक आयोजित किये जायेंगे। वैश्विक कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए ये कार्यक्रम फिलहाल ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किये जायेंगे।

Read More
अपनी बात

क्या कहते है भारतीय पंचांग और वर्षा के नक्षत्र 2021 में…

इस बार मानसून समय पर आया है। किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। दक्षिण भारत से लेकर पूर्व-पश्चिम भारत तक के किसान खुश है, उत्तर भारत के किसानों में थोड़ी सी निराशा है, अभी वहां मानसून पहुंचा नहीं हैं, पर भारतीय पंचाग और वर्षा के नक्षत्र बताते है कि इस बार भारत के किसी भी भाग के किसानों को निराश होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि हर नक्षत्र बारिश को लेकर आये हैं,

Read More
अपनी बात

गलवान घाटी के एकमात्र शहीद गणेश हांसदा के परिवार को झारखण्ड के नेताओं ने जमकर उल्लू बनाया

गलवान घाटी, नाम आपने जरुर सुना होगा। यह घाटी भारत-चीन सीमा पर स्थित है। यही पिछले साल 15 जून को झारखण्ड के बहरागोड़ा स्थित कोसाफालिया गांव के गणेश हांसदा चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हो गये थे। जब उनके शहीद होने के बाद उनका शव कोसाफालिया गांव पहुंचा, तब उस वक्त बहुत सारे नेता उनके गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक रश्म अदा किये थे, झूठे आंसू बहाएं थे और ढेर सारे वायदे शहीद गणेश हांसदा के परिवार से कर के चल दिये, वो इसलिए कि नेता तो नेता होता है, उसका काम ही होता है,

Read More
अपराध

ये है धनबाद पुलिस, इनके उपर ट्रैफिक नियम लागू नहीं होता और न ही इनका चलान ही कटता है

तस्वीरें झूठ नहीं बोलती। यह तस्वीर है धनबाद के अतिव्यस्ततम इलाके सरायढेला की। जहां एक पुलिसकर्मी बड़े ही शान से बुलेट की सवारी का मजा ले रहा है। आश्चर्य है कि वो बड़े ही शान से बुलेट चलाये जा रहा है, पर उसने अपने सिर पर हेलमेट नहीं पहन रखी है, अब ये हेलमेट उसने क्यों नहीं पहनी, ये वो जानें। पर कोई ये बता दें कि अगर सामान्य आदमी बिना हेलमेट के इस प्रकार की सवारी करें तो वर्तमान में इस कोरोना काल में झारखण्ड की पुलिस उसके साथ क्या कर रही है,

Read More
राजनीति

मास्टरमाइन्ड कांग्रेस के इशारे पर खनिज संपदा को लूटने में लगी हेमन्त सरकार, राज्यपाल को ज्ञापन देने के साथ भाजपा ने सरकार को चेताया, कहा हम नहीं करेंगे बर्दाश्त

खनिज संपदा की लूट का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान एक ज्ञापन भी उन्होंने राज्यपाल को सौंपा। मुलाकात के बाद प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में जबसे यूपीए सरकार राज्य में है, संपदा की लूट बढ़ी है। बालू, कोयला, आय़रन की लूट की छूट राज्य में है। इन सबके पीछे मास्टरमाइंड कांग्रेस है।

Read More
अपनी बात

RTI एक्टिविस्ट महेश को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को पत्र लिखना पड़ा महंगा, झेल रहे हैं मुकदमा, मिली अग्रिम जमानत

एक आरटीआई एक्टिविस्ट को कितना दर्द झेलना पड़ता है, कितना झूठा केस झेलना पड़ता है और उससे उसकी जिंदगी कितनी तबाह होती है, वो कोई बाघमारा के आरटीआई एक्टिविस्ट महेश कुमार से जाकर पूछे। धनबाद के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने महेश को एक केस में अग्रिम जमानत दी है। ये अग्रिम जमानत उसे उस केस में लेनी पड़ी है, जिसकी सच्चाई से कोई वास्ता ही नहीं, दरअसल महेश ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को पोषाहार मामले पर एक पत्र भेजा था,

Read More
राजनीति

पैसों के अभाव में रुकी थी पढ़ाई, जमशेदपुर के एक भाजपा नेता ने बच्चों तक पहुंचाई किताबें

निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार कानून वाले इस देश में एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि काफ़ी तादाद में बच्चें अर्थाभाव में पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। कोरोना ने निम्न मध्यम वर्गीय परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी है। कई होनहार नौनिहाल पैसों के अभाव में पढ़ाई से वंचित हो गये हैं। शिक्षा का अधिकार के तहत पात्र लाभुक श्रेणी के बच्चों के लिए पढ़ाई का तो प्रावधान है, किंतु निज़ी स्कूलों में उन्हें किताबों की मदद नहीं मिलती।

Read More
राजनीति

मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट का खाता होगा ब्लॉक, जिला प्रशासन ने दिया PNB को लिखित आदेश

मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। शेल्टर होम में बच्चियों के संग कथित यौन उत्पीड़न, बालश्रम, मारपीट के आरोपों में फ़रार चल रहे हरपाल सिंह थापर, सीडब्ल्यूसी की चेयरमैन पुष्पा रानी तिर्की सहित गीता देवी, आदित्य सिंह थापर, टोनी डेविस सहित अन्य की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ रही है। लगातार अभियुक्तों पर नये नये आरोप लग रहे हैं। प्रशासन भी पूरी गंभीरता से सभी आरोपों की जांच करने में जुटी है।

Read More
अपनी बात

किसी को भी इज्जत देना अगर सीखना हो तो कोई CM हेमन्त सोरेन से सीखें 

जोहार जगरनाथ दा, टाइगर महतो का अपने घर स्वागत है। जी हां, रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इन्हीं शब्दों से स्वागत किया है। राज्य के मंत्री जगरनाथ महतो का। जब वे विमान से रांची की सरजमीं पर स्वास्थ्य लाभ कराकर आज लौटे। राज्य के मंत्री जगरनाथ महतो पिछले कई महीनों से चेन्नई के एक अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद रांची पहुंचने का जैसे ही समाचार राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मिला, वे स्वागत करने के लिए स्वयं एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

Read More
अपनी बात

अरे वो तो अपना पंकज था, वो आखिरी call और सपना (पार्ट-2)

रांची के पत्रकार पंकज टीएमएच की सीसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे और मेरा मन यही कह रहा था – कि काश पत्रकार पंकज ठीक हो जाए। कौन नहीं लगा हुआ था उसके लिए। अप्रैल का महीना, कोरोना पीक पर जा रहा था, मेरे पास ट्वीटर पर पंकज की मदद के लिए गुहार लगाती मैसैज आई थी। रोजाना ऐसे मैसेज आते रहते थे और मैं मदद के लिए जुट जाती थी, लेकिन यहां पत्रकार की बात थी तो और भी जिम्मेदारी बढ़ गई।

Read More