Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

मजदूरों का गुस्सा मोदी सरकार को बहुत महंगा पड़ेगा – एक्टू 

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत आम हड़ताल में एक्टू से संबद्ध निर्माण मजदूर यूनियन से जुड़े निर्माण मजदूरों ने आज रांची में विशाल  रैली निकाली। हाथों में काम के औजार और लाल झंडे लिए तनी मुठ्ठी से श्रम कोड नहीं, सभी श्रम कानून वापस करो, मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश बंद करो, अडानी – अंबानी की जागीर नहीं, यह हिंदुस्तान हमारा है, के जोशीले नारे में  मजदूरों  का गुस्सा साफ  झलक रहा था।

Read More
अपनी बात

दल में रहकर भी दलीय राजनीति से उपर उठकर सेवा करनेवाले ओपी लाल ने सभी को रुलाया

धनबाद के प्रियदर्शनी पथ कतरास में रहनेवाले, तीन-तीन बार बाघमारा विधानसभा का नेतृत्व करनेवाले, एकीकृत बिहार में खनन एवं भूतत्व मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) का पद संभाल चुके ओपी लाल अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने गत् रविवार यानी 22 नवम्बर को रांची के रिम्स में अन्तिम सांस ली। लोग बताते है, कि उन्हें जब सांस लेने में तकलीफ हुई तो उन्हें रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया,

Read More
राजनीति

जयन्त द्वारा कर्ज लेने की सलाह पर बिफरे झामुमो नेता, प्रमाण के साथ अच्छी क्लास ली भाजपा नेता की

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा नेता एवं हजारीबाग के सांसद जयन्त सिन्हा की अच्छी क्लास ले ली है। पूरे प्रमाण के साथ ली गई क्लास का लब्बो-लुआब यह है कि भाजपा नेताओं के पास इन प्रमाणों को असत्य साबित करने के लिए, उनके पास कुछ है भी नहीं, इधर झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा नेताओं को प्रमाण के साथ वे मुफ्त ट्यूशन देने को तैयार है, आज से प्रत्येक दिन उनका कार्यालय भाजपा नेताओं को ट्यूशन देने के लिए खुला रहेगा।

Read More
अपनी बात

रघुवर शैली से जितनी जल्दी भाजपा मुक्त हो जाए, उतना अच्छा नहीं तो…, अन्नी अमृता दीपक प्रकाश को भेजेगी लीगल नोटिस

 

अगर झारखण्ड में भाजपा या भाजपा के किसी भी नेता को बेहतर बनना हैं, तो उसे रघुवर शैली से तौबा करना ही होगा, नहीं तो भाजपा के नेता गांठ बांध लें किसी जिंदगी में न तो वे अब भाजपा को बेहतर स्थिति में ला सकते हैं और न ही अपना कैरियर बना सकते हैं, क्योंकि इस बार उसका मुकाबला केवल झारखण्ड मुक्ति मोर्चा से नहीं, बल्कि हेमन्त सोरेन जैसे युवा प्रतिभाशाली नेतृत्व से भी हैं।

Read More
अपनी बात

पूरे झारखण्ड में हर्ष व उल्लास के बीच ज्यादातर लोगों ने अपने ही घरों में मनाया छठ, सरकार के पूर्व के गाइडलाइन्स का किया पालन

पूरे राज्य में हर्ष व उल्लास के बीच ज्यादातर लोगों ने अपने ही घरों में छठ मनाया, तथा राज्य सरकार द्वारा जारी पूर्व के गाइडलाइन्स की ज्यादा महत्व दिया। सभी समुदायों के ज्यादातर लोगों ने अपने ही घरों में छठ को संपन्न करने में ज्यादा बुद्धिमानी दिखाई। ज्यादातर घाटों में जहां पूर्व में भारी भीड़ दिखाई देती थी, वहां अपेक्षाकृत कम लोग दिखे। हालांकि छठ को लेकर सरकार और भाजपाइयों व हिन्दू संगठनों में जमकर तू-तू, में- में हुई थी।

Read More
राजनीति

पूरे गांव में आग लगा अपने घरों में दुबकनेवाले भाजपाइयों, जब गांव के घर जलेंगे तो आप भी सुरक्षित नहीं रहोगे

आज भाजपाइयों की बोलती बंद है। बोलती बंद होगी क्यों नहीं? परसो तक तो ये ताल ठोककर लोगों से घाटों पर जाकर छठ मनाने, भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए लोगों को उकसा रहे थे और जब अपने पर आई तो घरों में जाकर दुबक गये और सारे कर्मकांड घरों में ही समाप्त कर लिये। भाजपाइयों ने छठ घाटों पर जाने पर रोक लगाने की गाइडलाइन्स जारी करने पर हेमन्त सरकार की खुब खिचाई की थी,

Read More
अपनी बात

ज्यादातर छठव्रतियों/भाजपाइयों ने हेमन्त सरकार की बातें मानी, घाटों से बनाई दूरियां, घरों में ही मनाई छठ

कमाल हो गया, पहली बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए, जो हेमन्त सरकार ने छठ को लेकर पहला गाइडलाइन्स जारी किया था, उस गाइडलाइन्स की बातें ज्यादातर लोगों ने मानी। ज्यादातर छठव्रतियों और उनके परिवार के सदस्यों ने अपने-अपने घरों की छतों अथवा अपने आस-पास छोटे-छोटे जलाशय बनाएं और उसी में भगवान भास्कर को आज अपना प्रथम अर्घ्य समर्पित किया, और जैसा की सभी को मालूम है, जो लोग जहां प्रथम अर्घ्य समर्पित करते हैं, ठीक दूसरे दिन भी उसी जगह द्वितीय अर्घ्य समर्पित कर व्रत को संपन्न करते हैं।

Read More
राजनीति

अगर छठ के बाद कोरोना संक्रमण फैला तो भाजपाइयों के खिलाफ साजिशन हत्या का मामला दर्ज होगा

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज संवाददाता सम्मेलन में पूर्व नगर विकास मंत्री सीपी सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें छठ के दिन सत्रह घाटों के पानी का कुल्ला करना पड़ेगा? उन्होंने कहा कि भाजपा बताएं कि यदि संक्रमण फैला तो इसका जवाबदेही कौन लेगा? उन्होंने कहा कि अगर स्थितियां बिगड़ी, संक्रमण फैला तो भाजपा के लोग याद कर लें, उनके खिलाफ साजिशन हत्या का मामला दर्ज होगा, क्योंकि इनलोगों ने छठ जैसे महाव्रत को भी मजाक बनाकर रख दिया।

Read More
अपनी बात

भाजपा व हिन्दू संगठनों के आगे झूकी हेमन्त सरकार, घाटों पर अर्घ्य देने की मिली छूट, कोरोना का खतरा भी बढ़ा

लीजिये, भाजपा व हिन्दू संगठनों की जय-जय हो गई। अभी कुछ देर पहले जो झामुमो के केन्द्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य भाजपा व हिन्दू संगठनों के खिलाफ जमकर आग उगल रहे थे, राज्य सरकार ने भाजपा व हिन्दू संगठनों के आगे हथियार डाल दिये, शायद उसे लगा कि जनता इससे कही नाराज न हो जाये और इसका फायदा पांच वर्ष के बाद होनेवाले विधानसभा चुनाव में भाजपा न उठा ले जाये, हालांकि ऐसा न कभी हुआ हैं और न होगा?

Read More
अपनी बात

छठ पर सरकार की गाइडलाइन्स पर अंगूली उठानेवालों भाजपाइयों क्या केवल तुम ही हिन्दू हो, CM हेमन्त हिन्दू नहीं

छठ को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जा रही राजनीति पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने कड़ा प्रहार किया है। झामुमो के केन्द्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेताओं को आगाह किया कि वे धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का काम बंद करें। उन्होंने कहा कि यह ऐसा पर्व है, जिसको माननेवाले पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक फैले हुए हैं, इस पर्व के प्रति लोगों की श्रद्धा देखते बनती हैं।

Read More