Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

आओ भाजपाइयों लाया आम, सीपी सिंह ने लाया आम, सभी फलों का राजा आम, चंद्रेश्वर घर का ताजा आम

पूरी रांची में इन दिनों सीपी सिंह छाये हुए हैं। सीपी सिंह रांची के विधायक हैं एवं पूर्व में राज्य के नगर विकास मंत्री भी रह चुके हैं। उनकी कई अच्छाइयां हैं। जो उन्हें औरों से अलग करती है। यही कारण है कि इस बार विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने रांची विधानसभा सीट पर अपनी जीत दर्ज करा ली और कह दिया कि “हम लाए हैं तुफान से कश्ती निकाल के…” इन दिनों सीपी सिंह अपने आवास में लगे आमों और उन्हें खिलाने को लेकर चर्चे में हैं।

Read More
अपनी बात

झारखण्ड में वनोपज को मिला बाजार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में हुआ सुधार, सरकार ने 12,500 ग्रामीणों को कुसुम-करंज उत्पादों से जोड़ा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल के बाद झारखण्ड के वनोपज कुसुम और करंज के तेल अब सौंदर्य प्रसाधन, कीटनाशक और औषधि के तौर पर उपयोग में लाया जा रहा है। वहीं वनोपज पर निर्भर लोगों के लिए यह उत्पाद आर्थिक विकास का वाहक भी बन रहा है। लगभग 12 हजार 500 महिला-पुरुष किसानों को करंज और कुसुम के फल संग्रह कार्य से जोड़ा गया है। इससे लगभग 1500 से 4000 रुपये प्रतिमाह की आमदनी इस कार्य से जुड़े प्रति किसान को हो रही है।

Read More
अपनी बात

मानपुर-कोडरमा के बीच रेल पटरियों पर आई चट्टानें, बाल-बाल बची नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस

धनबाद रेल मंडल के मानपुर-कोडरमा रेल खंड के बीच बसकटवा ब्लॉकहॉल्ट व नाथगंज स्टेशन के बीच 414/44 किलोमीटर के पास अचानक भूस्खलन होने के कारण रेल पटरियों पर चट्टान आ जाने के कारण इस रेल खण्ड में घटों रेल परिचालन प्रभावित रहा। बताया जाता है कि इन दिनों इस इलाके में हो रही भारी बारिश से यह भूस्खलन हुआ, जिसकी जल्दी मरम्मति भी कर दी गई। घटना आज ही सुबह पांच बजकर सतरह मिनट की है।

Read More
अपनी बात

रुपा तिर्की हत्याकांड, रेमडेसिविर कांड और बेमतलब की ट्रांसफर-पोस्टिंग ने हेमन्त की लोकप्रियता में लगाई सेंध

एक समय था, कोई विकास कार्य नहीं, फिर भी कोरोना काल में जनता को दी गई सेवा ने हेमन्त की लोकप्रियता का ग्राफ ऐसा बढ़ाया कि देखते ही देखते हेमन्त सोरेन पूरे देश में छा गये। बड़े-बड़े चैनलों व पत्रकारों ने हेमन्त की लोकप्रियता के हेमन्तचरितमानस गाये, पर आज क्या है, रुपा तिर्की हत्याकांड, रेमडेसिविर कांड और अंत में बेमतलब की ट्रांसफर-पोस्टिंग ने हेमन्त की लोकप्रियता में जमकर सेंध लगा दी है,

Read More
अपनी बात

अमर बाउरी का दलित मुद्दे पर राज्यपाल से मिलना इरफान अंसारी को नहीं लगा अच्छा, पूर्व मंत्री को ‘गुंडा’ कह डाला

शुक्रवार को भाजपा के चंदनकियारी विधायक सह पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने चाईबासा कांड के पीड़ित परिवारों के साथ झारखंड की राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य के दलित परिवारों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को राज्य में हो रहे दलितों के ऊपर अत्याचारों की घटनाओं से अवगत भी कराया। अमर कुमार बाउरी द्वारा दलित मुद्दे को राज्यपाल के समक्ष उठाने पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इतने बिफरे कि उन्होंने अमर बाउरी को साउथ इंडियन गुंडा तक कह डाला।

Read More
अपनी बात

उधर BJP-JMM के नेता किसानों के मुद्दे पर एक दूसरे को घेर रहे थे और उधर असली किसान दोनों से दूरी बना खेती में लगे थे

सबसे पहले इस फोटो को ध्यान से देखिये, भाजपा नेता व राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपने समर्थकों/कार्यकर्ताओं के साथ बैठे हैं, और ठीक उनके सामने इन लाव-लश्करों से बिना कोई मतलब रखे, एक किसान अपने खेत में हल चला रहा है तो एक किसान अपने खेत में ट्रेक्टर चलाकर खेत जोत रहा है। यह दृश्य गिरिडीह के चन्दौरी मंडल के लौटाई गांव का है।

Read More
धर्म

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगदा सत्संग के साथ 19-21 जून तक ऑनलाइन जुड़िये और स्वयं को करिये अनुप्राणित

योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया (वाईएसएस) द्वारा विशेष रुप से बताया गया है कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा योग-ध्यान पर कई विशेष कार्यक्रम तैयार किये गये हैं। अलग-अलग सत्रों में ये कार्यक्रम 19 से 21 जून तक आयोजित किये जायेंगे। वैश्विक कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए ये कार्यक्रम फिलहाल ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किये जायेंगे।

Read More
अपनी बात

क्या कहते है भारतीय पंचांग और वर्षा के नक्षत्र 2021 में…

इस बार मानसून समय पर आया है। किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। दक्षिण भारत से लेकर पूर्व-पश्चिम भारत तक के किसान खुश है, उत्तर भारत के किसानों में थोड़ी सी निराशा है, अभी वहां मानसून पहुंचा नहीं हैं, पर भारतीय पंचाग और वर्षा के नक्षत्र बताते है कि इस बार भारत के किसी भी भाग के किसानों को निराश होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि हर नक्षत्र बारिश को लेकर आये हैं,

Read More
अपनी बात

गलवान घाटी के एकमात्र शहीद गणेश हांसदा के परिवार को झारखण्ड के नेताओं ने जमकर उल्लू बनाया

गलवान घाटी, नाम आपने जरुर सुना होगा। यह घाटी भारत-चीन सीमा पर स्थित है। यही पिछले साल 15 जून को झारखण्ड के बहरागोड़ा स्थित कोसाफालिया गांव के गणेश हांसदा चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हो गये थे। जब उनके शहीद होने के बाद उनका शव कोसाफालिया गांव पहुंचा, तब उस वक्त बहुत सारे नेता उनके गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक रश्म अदा किये थे, झूठे आंसू बहाएं थे और ढेर सारे वायदे शहीद गणेश हांसदा के परिवार से कर के चल दिये, वो इसलिए कि नेता तो नेता होता है, उसका काम ही होता है,

Read More
अपराध

ये है धनबाद पुलिस, इनके उपर ट्रैफिक नियम लागू नहीं होता और न ही इनका चलान ही कटता है

तस्वीरें झूठ नहीं बोलती। यह तस्वीर है धनबाद के अतिव्यस्ततम इलाके सरायढेला की। जहां एक पुलिसकर्मी बड़े ही शान से बुलेट की सवारी का मजा ले रहा है। आश्चर्य है कि वो बड़े ही शान से बुलेट चलाये जा रहा है, पर उसने अपने सिर पर हेलमेट नहीं पहन रखी है, अब ये हेलमेट उसने क्यों नहीं पहनी, ये वो जानें। पर कोई ये बता दें कि अगर सामान्य आदमी बिना हेलमेट के इस प्रकार की सवारी करें तो वर्तमान में इस कोरोना काल में झारखण्ड की पुलिस उसके साथ क्या कर रही है,

Read More