Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

अरे वो तो अपना पंकज था, वो आखिरी call और सपना (पार्ट-2)

रांची के पत्रकार पंकज टीएमएच की सीसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे और मेरा मन यही कह रहा था – कि काश पत्रकार पंकज ठीक हो जाए। कौन नहीं लगा हुआ था उसके लिए। अप्रैल का महीना, कोरोना पीक पर जा रहा था, मेरे पास ट्वीटर पर पंकज की मदद के लिए गुहार लगाती मैसैज आई थी। रोजाना ऐसे मैसेज आते रहते थे और मैं मदद के लिए जुट जाती थी, लेकिन यहां पत्रकार की बात थी तो और भी जिम्मेदारी बढ़ गई।

Read More
अपनी बात

सुरेन्द्र किशोर जैसे वरिष्ठ पत्रकार पर अंगूली उठाने के पूर्व शिवानन्द व श्याम जैसे राजनीतिबाजों को सौ बार अपने गिरेबां में झांककर देख लेना चाहिए

सच पूछिये, तो मैं कभी भी वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र किशोर जी से नहीं मिला हूं, हालांकि वे वहीं रहते हैं, जहां से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर पूर्व में, मैं रहा करता था, बराबर पटना आना-जाना लगा रहता है, फिर भी कभी उनके यहां गया नहीं। इस जीवन में एक बार सिर्फ उनसे मोबाइल पर बातचीत हुई, जब मुझे किसी राजनीतिक रैली पर एक कमेन्ट्स उनसे लेनी थी, उन्होंने दिया भी।

Read More
अपनी बात

CM हेमन्त को मिला जनता का साथ, संपूर्ण लॉकडाउन को जनता ने दिया भरपूर सहयोग, लोग नहीं निकले घरों से

आज संपूर्ण लॉकडाउन था। जिसकी घोषणा राज्य सरकार ने की थी। चूंकि कोरोना से जंग इतना आसान नहीं हैं, जितना लोग समझ रहे हैं। फिर भी राज्य सरकार ने आज के दिन कोरोना के खिलाफ अपनी जंग को और मजबूत करने के लिए संपूर्ण लॉक डाउन की घोषणा की थी, जिसको लेकर पूरे राज्य में मुस्तैदी दिखी। यह संपूर्ण लॉक डाउन शनिवार की शाम चार बजे से लेकर सोमवार की सुबह छह बजे तक चलेगा।

Read More
राजनीति

जमशेदपुर पश्चिम से बन्ना गुप्ता के खिलाफ लड़ेगी अन्नी अमृता, मिलने लगा समाज के हर वर्गों का सहयोग

आप माने या न माने, कांग्रेस पार्टी के वर्तमान विधायक व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ जो कुछ दिन पहले अन्नी अमृता ने चुनाव लड़ने का बिगुल फूंका था, उसका परिणाम अब सुखद नजर आने लगा है। अन्नी अमृता को जमशेदपुर पश्चिम ही नहीं, बल्कि समस्त उस परिक्षेत्र से सहयोग मिल रहा है। स्थिति ऐसी है कि कुछ दबी आवाज से तो कुछ खुलकर अन्नी अमृता का समर्थन करने लगे है।

Read More
राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को भरोसा पत्रकार हित में जल्द लेंगे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन महत्वपूर्ण निर्णय

पिछले दिनों ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बिहार, झारखंड और बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया अपनी टीम के साथ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के पश्चिमी सिंहभूम स्थित पाताहातु गाँव में उनके आवास पर जाकर मिले। इस दौरान पत्रकार हित में विभिन्न मांगों को लेकर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से विस्तार में बातचीत की।

Read More
अपनी बात

बंगाल में रहकर “ममता बनर्जी” और “तृणमूल कांग्रेस” से वैर, पागल हो क्या?

बंगाल में रहकर “ममता बनर्जी” और “तृणमूल कांग्रेस” से वैर, पागल हो क्या? अरे भाई किस नेता या किस पत्रकार या किस अखबार या किस चैनल या किस पोर्टल की हिम्मत है कि वो बंगाल में रहकर ममता बनर्जी या उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ एक बयान दे दें, या रिपोर्ट छाप दें, किसको अपनी इज्जत प्यारी नहीं हैं और किसे अपने बदन से प्यार नहीं हैं, क्या भूल गये कि चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों की क्या गत हुई है?

Read More
राजनीति

पुष्पा तिर्की के शेल्टर होम में बच्चों के संदेहास्पद आंकड़े पर जमशेदपुर के भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाये सवाल

टेल्को के खड़ंगाझार स्थित शमशेर टॉवर अपार्टमेंट के फ्लैट में चलित मदर टेरेसा शेल्टर होम मामले में पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने शुक्रवार को चौंकाने वाला ट्वीट किया। उनके ट्वीट से जमशेदपुर में हड़कंप मचा है। अंकित आनंद ने शेल्टर होम में संरक्षित बच्चों के आँकड़ें पर गंभीर सवाल उठाये हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले के बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की पर लगे कथित यौन उत्पीड़न एवं प्रताड़ना के आरोपों के बाद एवं पुलिस की दबिश से वे फ़रार हैं।

Read More
अपराध

रूपा तिर्की मेरी बहन के समान, उसकी मौत मामले में परिजनों को हर हाल में न्याय मिलेगा – हेमन्त

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज रूपा तिर्की की मां पद्मावती उरांव, पिता देवानंद तिर्की और विधायक बंधु तिर्की के साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें आशंका है कि सब इंस्पेक्टर रूपा तिर्की ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने इस मामले में अब तक की जांच से असंतुष्टि जताते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जो भी दोषी पाए जाएं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि न्याय मिल सके।

Read More
अपनी बात

सोनू सूद इसलिए आगे आएं क्योंकि उन्हें सच्चाई नहीं मालूम और अबुआ नेताओं का दिल इसलिए नहीं पिघला क्योंकि वे भास्कर और बिरसा के वंशजों की सच्चाई से वाकिफ हैं…

दैनिक भास्कर के एक पत्रकार का कहना है कि झारखण्ड के किसी अबुआ नेता का दिल नहीं पिघला, लेकिन दूर मुंबई के अभिनेता सोनू सूद बिरसा के परिजनों के लिए मदद को आगे आए, तो भाई मेरे  झारखण्ड का बच्चा-बच्चा को पता है और जानता है कि भगवान बिरसा के वंशजों को जो मिलना चाहिए, वो सरकार और समाज दोनों ने दिया है, उनके दोनों पड़पोते सरकारी सेवा में हैं।

Read More
अपनी बात

क्या सचमुच बिरसा के वंशज आज भी दबे-कुचले हैं, जैसा कि दैनिक भास्करवालों ने कहा या माजरा कुछ और है?

सवाल न. 1 – सबसे पहले “दैनिक भास्कर” के प्रथम पृष्ठ के सबसे उपर लिखी दो पंक्तियों पर नजर डालें, क्या लिखा है? –“एक गरीब आदिवासी बच्चा। एक युवा बागी किसान। जिसने आदिवासियों को जंगलों से खदेड़ने-मारने के विरोध में अंग्रेजों और सामंतों से लड़ाई शुरु की, आजाद भारत का सपना देखा। बिरसा को अंग्रेजों ने छल से पकड़ा, जेल में ही जहर देकर मार डाला। उसी भगवान के बच्चे आज भी दबे-कुचले हैं…”

Read More