विधायक निधि फंड से अनुशंसा वापस लेने के मामले पर सरयू उवाच, मतलब ज्यों की त्यों धर दीनी चदरिया
सरयू उवाच – बीती रात 10.00 बजे से 10.30 बजे के बीच जमशेदपुर से प्रकाशित हिन्दी के चार बड़े दैनिक समाचार पत्रों के संवाददाताओं ने मुझे बारी-बारी से फोन किया और एक ही प्रश्न किया कि क्या आपने सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर के लिये विधायक निधि से फंड देने की अनुशंसा वापस ले लिया है? मैंने उनसे पूछा कि आपको कैसे जानकारी मिली तो उन्होंने कहा कि विश्वसनीय स्रोत से हमें यह सूचना मिली है, आपको हमने केवल कंफर्मेशन के लिये फोन किया है।
Read More