राजनीति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज धनबाद यात्रा को लेकर बंट रहे VIP PASS को लेकर भी बवाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज धनबाद यात्रा को लेकर बंट रहे VIP PASS को लेकर भी बवाल है। भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं ने अपने चाहनेवालों को दिल खोलकर VIP PASS प्रशासन से कहकर दिलवाया है। ये वो लोग है, जो जब भी मौका मिले, भाजपा के ही शीर्षस्थ नेताओं को जी भर कर सोशल साइटों पर गरियाते है, पर जब सुविधा लेने की बात होती है, तो ये सबसे आगे आते है।

धनबाद भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रणविजय सिंह दुखी है, वे अपने सोशल साइट पर प्रमाण के साथ कुछ दो शब्द लिखे हैं, जो उनकी पीड़ा को दर्शाता है, पर भाजपा के जो बड़े नेता है, जिन्होंने अपनी चाटुकारिता और चारण प्रवृत्ति के कारण भाजपा के शीर्षस्थ पदों पर विराजमान है, वे इन बातों से इत्तेफाक नहीं रखते, वे मानते है कि जिन्हें VIP PASS मिल रहा है, वे भाजपा के कट्टर समर्थक है।

रणविजय सिंह अपने सोशल साइट पर प्रमाण के साथ जो लिखा है, वह इस प्रकार है – “भारत के महामहिम राष्ट्रपति, गृहमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाने वाले व्यक्ति यदि धनबाद मेयर के प्रतिनिधि के रूप में VIP कि सुविधा के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहा है तो आप समझ सकते हैं कि भाजपा के शीर्षस्थ लोग कितने भ्रमित है? क्या इन्हीं ताकतों के सहारे हम मोदी जी को 2019 में स्थापित करेगें?”

रणविजय सिंह ने ये बाते लिखकर एक तरह से भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं को चेताया है कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वे भाजपा के शुभचिंतक नहीं, बल्कि भाजपा को गर्त में ले जानेवाले लोग हैं, फिलहाल धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल जो लोकसभा का चुनाव लड़ने का मन बना चुके है, तथा जो खोलकर कहते है कि उन्हें मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ बहुत ही मधुर संबंध है, वे भाजपा के कितने हितैषी है, रणविजय सिंह ने आज भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं को बता दिया, पर क्या भाजपा के नेता, इससे सबक लेंगे।