राजनीति

स्वामी दयानन्द नेत्रालय में स्व. रूपी सोरेन जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सेवा दिवस आयोजित, मोतियाबिंद से प्रभावित 17 मरीजों के हुए सफल ऑपरेशन

आज खूंटी के अनिगड़ा स्थित स्वामी दयानन्द नेत्रालय में दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की धर्मपत्नी गोलोकवासी स्व. रूपी सोरेन जी की पुण्य स्मृति को समर्पित श्रद्धांजलि सेवा दिवस का आयोजन किया गया। इस सेवा दिवस पर डॉ. समुएल अमन टोपनो, फेलोशिप, अरविन्द नेत्रालय, मदुरै के द्वारा कुल 17 मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किए गए। सभी मरीजों को ऑपरेशन के बाद काला चश्मा, दवा और भोजन की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर ऑपरेशन के बाद स्व. रूपी सोरेन जी की स्मृति में सभी मरीजों के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया गया। ऑपरेशन के दौरान स्वामी दयानन्द नेत्रालय से जुड़े सभी सदस्यों ने मरीजों की जमकर सेवा की। मरीजों ने अपनी आँखों में मुंडा री भाषा में सहयोग मिलने और स्टाफ के आत्मीय व्यवहार के लिए उनके प्रति आभार भी जताया।

इस पुनीत कार्य में आत्माराम फाउंडेशन, रांची और विश्व जागृति मिशन, नई दिल्ली ने सहयोगी के रूप में अपनी महती भूमिका निभाई। नेत्रालय प्रबंधन ने बताया कि स्व. रूपी सोरेन जी गरीबों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती थीं, उन्हीं की स्मृति में यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में नेत्रालय के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं स्थानीय समाजसेवी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *