राजपूताना रायफल से जुड़ा जवान एक युवती के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार
रांची पुलिस ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया है कि दिनांक 22.05.2026 को समय करीब 16:00 बजे आवेदिका रीतिका (नाम परिवर्तित), उम्र 23 वर्ष, पता करम टोली, थाना लालपुर जिला रांची ने एक युवक के द्वारा छेड़खानी, अश्लील हरकत करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने हेत् आवेदन दिया था। इस संबंध मे सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया गया, जिसका वीडियो ज़ब्त किया गया।
उक्त घटना के संबंध में लालपुर थाना काण्ड संख्या 101/26 दिनांक 22.05.2026 धारा 74/ 75 / 76 /78/ 137(2)/61 बी०एन०एस० के तहत काण्ड दर्ज किया गया है। लालपुर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रा० अभियुक्त विनय, पिता जयप्रकाश, पता तेलंगा, थाना खड़क, जिला भिवानी, हरियाणा, वर्तमान पता यूनिट एक बटालियन, राजपूताना रायफल नामकुम, रांची को विधिवत गिरफ्तार कर 22/05/2026 को ही न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। तत्पश्चात यूनिट एक बटालियन, राजपूताना रायफल, नामकुम रांची के कमांडिंग ऑफिसर को इस संबंध में सूचना दे दी गईl
