अपराध

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिम्स जमीन घोटाला मामले में छः अधिकारियों को किया गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची थाना कांड संख्या 01/2026, दिनांक 05.01.2026, भादवि, धारा 420/467/468/471/120 (बी)/109 यथा संशोधित भारतीय न्याय संहिता की धारा 318/336/338/340/61/49 तथा भ्र. नि. अधि. 1988 की धारा 13 (2) सहपठित धारा 13 (1) (डी) एवं 12 तथा संशोधित भ्र. नि. अधि 2018 की धारा 13(2) आर/डब्ल्यू 13(1)(ए) एवं 12 में आज दिनांक 17.11.2026 को कुछ छः आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके नाम इस प्रकार है – 1. मनोज कुमार रंजन, तत्कालीन भूमि सुधार उप-समाहर्ता, सदर, रांची, 2. अविनाश कुमार, तत्कालीन जिला अवर निबंधक, रांची, 3. वैभव मणि त्रिपाठी, तत्कालीन जिला अवर निबंधक, रांची, 4. राहुल कुमार चौबे, तत्कालीन जिला अवर निबंधक, रांची, 5. शैलेश कुमार, तत्कालीन अंचल अधिकारी, बड़गाई अंचल, रांची और 6. राजेश कुमार, तत्कालीन अंचल अधिकारी, शहर अंचल।

ये सारे गिरफ्तार अधिकारी रिम्स जमीन घोटाले से संबंधित है। उक्त कांड में इनके विरूद्ध आपराधिक षडयंत्र करने, निजी आर्थिक लाभ के लिए पद को दुरूपयोग करते हुए भ्रष्ट लोक सेवक होने इत्यादि का साक्ष्य पाते हुए उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इन सबके खिलाफ अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *