राजनीति

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री के द्वादशा कार्यक्रम में शामिल होकर तृषा सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन आज स्मार्ट सिटी, रांची स्थित आवास पर पहुंचकर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की स्वर्गीय पुत्री तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम एवं ब्रह्मभोज में शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से स्वर्गीय तृषा सिंह की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस मौके पर राज्य सरकार के अन्य मंत्रीगण, विधायकगण एवं गणमान्य लोगों ने भी स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। ज्ञातव्य है कि स्वर्गीय तृषा सिंह की मृत्यु पिछले दिनों जमशेदपुर में एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। तृषा सिंह के साथ अन्य तीन युवा भी सड़क दुर्घटना में भी मारे गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *