धर्म

डालटनगंज में बंगाली समुदाय ने ‘बंगीय दुर्गाबाड़ी की स्मारिका यात्रा 112 साल की’ का किया लोकार्पण

गुरुवार को बंगीय दुर्गाबाड़ी की स्मारिका यात्रा 112 साल की का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर बंगीय दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट बोर्ड व पूजा समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। दुर्गा पूजा आयोजन समिति के सचिव व स्मारिका के संपादक शिवेश मोइत्रा ने कहा कि इस वर्ष बंगीय दुर्गाबाड़ी की पूजा 112वें वर्ष में प्रवेश किया है। इस मौके को यादगार बनाने के लिए स्मारिका का प्रकाशन किया गया है।

उन्होंने कहा कि स्मारिका में बंगाली समाज के बारे में कई जानकारियां है। इसके प्रकाशन में सहयोग करने वाले सभी को बंगीय दुर्गाबाड़ी की ओर से धन्यवाद दिया जाता है। कार्यक्रम में बोलते हुए दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष प्रसेनजीत बोराल ने कहा कि इस बार पूजा का 112 वर्ष होने जा रहा है कि जबकि दुर्गा बाड़ी का मंदिर बने हुए 100 वर्ष पूरा होगा।

यह एक यादगार पल होगा, जिसे सुंदर ढंग से मनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। बोर्ड के उपाध्यक्ष व सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक सुमित भट्टाचार्य ने कहा कि इस वर्ष सप्तमी पूजा दो दिनों की होगी तो इसको ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी चार दिनों का रखा गया है। पहले सप्तमी की शाम को धनबाद के कलाकारों द्वारा भगवती जागरण, दूसरे सप्तमी को नाटक, अष्टमी को कोलकाता के कलाकारों का कार्यक्रम व नवमी को स्थानीय कलाकारों का कार्यक्रम होगा।

इसके अलावा बंगाली समाज के बच्चों के बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। महिला समिति की सचिव मुनमुन चक्रवर्ती व अन्नपूर्णा बोराल ने कहा कि पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रम के समय महिलाओं के लिए खास इंतजाम किया जायेगा ताकि उन्हें कोई परेशानी नहीं हों। इस अवसर पर देवेश मोइत्रा, पार्थ प्रतिम गुप्ता, आशीष दासगुप्ता, तुषार कांति बोराल, देवाशीष सेनगुप्ता, शिवनाथ चटर्जी, उज्जवल सेनगुप्ता, प्रसेनजीत दासगुप्ता, सुभाष विश्वास, अमर कुमार भांजा, बिपुल दत्ता, बासुदेव गोस्वामी आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट बोर्ड के सचिव जयंत विश्वास और कार्यक्रम का संचालन पूजा समिति के अध्यक्ष सैकत चट्टोपाध्याय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *