अपराध

रांची के टाटीसिल्वे थानार्न्तगत अभिजीत तिवारी की हुई हत्या में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में दि०-18.04.26-19.04.26 की रात्रि में सिपाही नदी के किनारे मिलिट्री डेयरी फार्म के पास अभिजीत तिवारी की हत्या से संबंधित घटना के संबंध में अज्ञात के विरूद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। कांड के उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रांची के निर्देशन व वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रांची के नेतृत्व में पु०नि० सह थाना प्रभारी, टाटीसिल्वे, रांची, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, नामकुम एवं टाटीसिल्वे थाना के पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बलों को शामिल करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया।

अनुसंधान के क्रम में गठित छापामारी दल के द्वारा तकनीकी आसूचना एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कांड का उद्भदन किया गया है। घटना में शामिल अपराधकर्मियों को चिन्हित करने एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी किये जाने के क्रम में 04 अपराधकर्मियों को चिन्हित किया गया, जिनमें से तीन अप्राथमिकी अभियुक्त 1. विशाल राम, 2. सन्नी मिंज एवं 3. आकाश सुजय बेक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उक्त अप्राथमिकी अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी को बरामद कर विधिवत जब्त किया गया है।

पकड़ाये गये अप्राथमिकी अभियुक्तों का अपराध स्वीकारोक्ति बयान अंकित किया गया है, जिसमें तीनों के द्वारा अपने-अपने बयान में बताया गया है कि नामकुम थाना क्षेत्र में जोरार स्थित बधवा ग्राउंड में शराब के सेवन के दौरान रात्रि में अभिजीत तिवारी उर्फ किट्टू उक्त ग्राउंड में आया, तथा अपने पूर्व परिचित आकाश सुजय बेक से जबरदस्ती शराब एवं बीयर मांगने लगा। सुजय के द्वारा शराब नहीं दिये जाने के कारण उसके साथ मृतक अभिजीत तिवारी के द्वारा मारपीट किया जाने लगा तथा शराब की बोतलों को पैर से गिराकर नष्ट किया जाने लगा।

साथ ही जबरन शराब की बोतल छीन कर पीने लगा तथा पूर्व के वर्ष में हुई मारपीट की घटना का हवाला देते हुए अभिजीत तिवारी के द्वारा सुजय को धमकी दी जाने लगी, जिसके उपरांत पूर्व से उक्त मैदान सुजय एवं उसके साथ उपस्थित तीन लड़कों द्वारा अभिजीत तिवारी के साथ भी मारपीट की जाने लगी तथा उनलोगों के द्वारा अभिजीत तिवारी को जमीन पर पटक कर उसका गर्दन दबा दिया, जिसके परिमाणस्वरूप दम घुटने से उसकी मृत्यु हो गई।

तत्पश्चात साक्ष्य छिपाने के नीयत से ये लोग दो स्कूटी के माध्यम से मृतक अभिजीत तिवारी उर्फ किट्टू को स्कूटी के बीच में बैठाकर सिपाही पुल के पास मिलिट्री डेयरी फार्म, आरागेट स्थित ग्राउंड में शव को फेंक कर भाग गये। घटना में शामिल शेष अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *