अपनी बात

विभाकर मिश्र बने सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष, महासभा से जुड़े गण्यमान्य व्यक्तियों ने दी बधाई

दो अक्टूबर को सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा, रांची की कार्यकारिणी की बैठक डा. अमिताभ कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में समाज-हित में कई महत्वपूर्ण कार्य के लिए निर्णय लिए गए। समाज के प्रत्येक परिवारों से संपर्क कर उन सभी को महासभा का सदस्य बनाने का निर्णय, युवा सदस्यों को महत्वपूर्ण पदों पर स्थान देने तथा समाज के विकास के लिए अर्थ संग्रह सहित कई निर्णय लिए गए।

आज की बैठक में महासभा रांची के अध्यक्ष डॉ.अमिताभ कुमार पाण्डेय, सहमंत्री श्री रविन्द्र कुमार मिश्र एवं सह कोषाध्यक्ष श्री संजय पाठक के अपने-अपने पदों से दिए गए त्याग-पत्र को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। उपाध्यक्ष श्री विभाकर मिश्र को कार्यवाहक अध्यक्ष का दायित्व सौपा गया। विभाकर मिश्र को मिले इस नये दायित्व पर महासभा से जुड़े सभी गण्यमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी, तथा आशा जताई कि उनके नेतृत्व में महासभा प्रगति करेगी।

आज की बैठक में अध्यक्ष डॉ अमिताभ कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष विभाकर मिश्र एवं उमाकांत मिश्र, मंत्री आचार्य मिथिलेश कुमार मिश्र, सह-मंत्री रविन्द्र कुमार मिश्र एवं दिग्विजय पाठक, संगठन मंत्री वसंत कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष शशिभूषण मिश्र, कृष्ण बिहारी मिश्र, पंकज कुमार पाठक, राहुल गुरु, पंकज कुमार पाठक, प्रवक्ता मनोज कुमार पुट्टू सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।