अपराध

ऑपरेशन प्रहार फेज 3 के तहत रांची पुलिस ने एनआई एक्ट के अंतर्गत लंबित वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाने के क्रम में चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर, ग्रामीण के नेतृत्व में कल रात्रि में “ऑपरेशन प्रहार, फेज-3“ के तहत रांची पुलिस द्वारा मुख्य रूप से NI Act के अंतर्गत लंबित वारंट तथा दस वर्ष, पाँच वर्ष पुराने कांडों में लंबित वारंटियों के विरुद्ध समकालीन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत NI Act सहित अन्य मामले में लंबे समय से फरार कुल 04 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया एवं 115 से अधिक लंबित वारंटों का निष्पादन किया गया।

रांची पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन और संगठित अपराध पर शिकंजा कसने की विशेष रणनीति बनाई गई है, जिसे बीच-बीच में निश्चित समयावधि पर संबंधित पदाधिकारियों को विशेष टास्किंग कर पुनः ऐक्टिव कर देर रात तक चलायी जाती है ।

ऑपरेशन प्रहार के तृतीय चरण में रांची पुलिस के विभिन्न टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर फरार अपराधियों, वारंटियों को धर दबोचा। कई आरोपी ऐसे भी पकड़े गए, जो लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। अभियान में जिले के सभी पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थेl रांची पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *