अपराध

अपराध की योजना बना रहे राहुल दूबे गैंग के तीन अपराधी चतरा पुलिस के हत्थे चढ़े

दिनांक 13 जुलाई को वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि टंडवा, पिपरवार थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुख्यात संगठित अपराध के अपराधकर्मी राहुल दुबे के इशारे पर उसके गैंग के सदस्यों द्वारा लेवी को लेकर कोयला क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने की योजना थी। इसके लिए गैंग के अपराधकर्मी टंडवा एवं पिपरवार के कोयला साईडिंग एवं माईन्स की रेकी कर रहे है एवं किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया एवं इनके पास से अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी की गई है। जिसमें दो अपराधकर्मी बोकारो एवं एक अपराधकर्मी को हजारीबाग जिला के है।

तीनों अपराधकर्मी से पूछ-ताछ करने पर बताया गया कि तीनों राहुल दुबे के इशारे पर रामगढ़ जिला के बरकाकाना, कुजू, हजारीबाग जिला के केरेडारी, चरही, चतरा जिला के आम्रपाली, पिपरवार का अशोका माइन्स एवं राजधर साइडिंग, रांची जिला के खेलारी में रेकी कर फायरिंग एवं आगजनी की योजना बना रहे थे। इसी योजना अन्तर्गत आम्रपाली एवं राजधर साइडिंग में फायरिंग हेतु पिपरवार थाना क्षेत्र में एकत्रित हुए थे।

इस संबंध में पिपरवार थाना काण्ड संख्या-30/26  दिनांक-14.07.26 धारा-111(2) /111(3) /111(4)/61(2)/3(5) बी0एन0एस0 एवं 25(1-ए)/25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कर उक्त पकड़ाये गये अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू छापमारी की जा रही हैं।

पुलिस के हत्थे चढ़े इन अपराधियों का नाम और पता इस प्रकार है। 1. संजय मूर्ति, पिता-स्व. सुरेश मूर्ति, ग्राम-लटकुटा बस्ती, थाना -गोमिया, जिला बोकारो, 2. आलोक कुमार सिंह, पिता – सत्येन्द्र सिंह, पता – बोकारो स्टील सिटी, थाना – माराफारी, जिला – बोकारो और 3. अजय करमाली, पिता – ललित करमाली, ग्राम- बुण्डू, थाना – केरेडारी, जिला हजारीबाग है। इन अपराधियों के पास स एक देशी पिस्टल, एक देसी कट्टा, छः जिन्दा गोली, तीन मोबाइल, एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *