राजनीति

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्य तिथि को लेकर खूंटी में सर्वांगीण ग्राम विकास संस्था ने लगाया निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर खूंटी में निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन सर्वांगीण ग्राम विकास संस्था द्वारा संपन्न कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में खूंटी के आसपास रहनेवाले ग्रामीणों ने इसका लाभ उठाया। इस अवसर पर देश के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं पद्मभूषण करिया मुंडा, पूर्व उपाध्यक्ष लोकसभा ने दिशोम गुरु के प्रति अपना श्रद्धांजलि संदेश प्रेषित किया।

करिया मुंडा ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का सामाजिक सेवा सिद्धांत “निःस्वार्थ सेवा”, “सामाजिक समरसता” और “राष्ट्र निर्माण” पर आधारित है। संघ सेवा को कर्तव्य मानता है, जिसमें किसी भी प्रकार के दिखावे या प्रतिफल की अपेक्षा नहीं होती। उन्होंने RSS के मुख्य सेवा सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कहा:

  1. सामाजिक समरसता: जाति, वर्ग या भेदभाव को मिटाकर पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोना और सबको समान अधिकार व सम्मान दिलाना।
  2. आपदा राहत: बाढ़, भूकंप, सूखा या महामारी जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय पीड़ितों तक बिना किसी भेदभाव के भोजन, चिकित्सा और आश्रय पहुँचाना।
  3. शिक्षा का प्रसार: विद्या भारती और एकल विद्यालयों के माध्यम से वंचित व ग्रामीण क्षेत्रों में संस्कारयुक्त और बुनियादी शिक्षा उपलब्ध कराना।
  4. स्वास्थ्य सेवाएं: सेवा भारती के जरिए गरीब बस्तियों और गाँवों में मुफ्त चिकित्सा शिविर, मोबाइल क्लीनिक और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाना।
  5. पंच प्रण का पालन: वर्तमान में संघ सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य को अपने सेवा कार्यों का मुख्य आधार मानता है।

श्री मुंडा जी ने कहा, “जो कार्य देश के लिए हो वह करणीय है। सेवा शर्तों से परे है और यही हमारा सेवा सिद्धांत है – सेवा के बदले कुछ नहीं।” बताया जा रहा है कि खूंटी के ग्रामीण इलाकों में सर्वांगीण ग्राम विकास संस्था SGVS पिछले 40 वर्षों से इसी सिद्धांत पर कार्य करते हुए झारखंड के आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *