धर्म

रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का निर्णय मां दुर्गा के पट 14 अक्टूबर से खुलने शुरू होंगे, सभी पूजा समितियों में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 21 अक्टूबर को होगा

दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन और दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कब हो, इन प्रश्नों के समाधान को लेकर रांची जिला दुर्गा पूजा समिति की विशेष बैठक आज रांची के ओसीसी बंगला स्कूल के दुर्गा पूजा प्रांगण में संपन्न हो गई। जिसमें रांची के सभी प्रमुख दुर्गा पूजा समितियों ने भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह और संचालन कुंदन सिंह ने किया। जिसमें विभिन्न पूजा समितियों के अध्यक्षों व सदस्यों ने अपनी-अपनी राय रखी।

सभी के विचारों को सुनने के उपरांत रांची जिला दुर्गा पूजा समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि आगामी 14 अक्तूबर से मां भवानी के पट खुलने शुरु हो जायेंगे और 21 अक्तूबर को सभी पूजा समितियां मां की विदाई अर्थात् विसर्जन कर देंगी। संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा में 14 अक्टूबर से श्रद्धालुओं के लिए मुख्य पूजा पंडालों के पट खुलने कि शुरुआत हो जाएगी एवं 21 अक्टूबर को दोपहर एक बजे से माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन सभी क्षेत्रों से प्रारंभ होगा।

मुख्य संरक्षक मुनचुन राय ने कहा कि इस बार पूरे रांची नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी पूजा आयोजक एकमत होकर 21 अक्टूबर को विसर्जन करेंगे। इस वर्ष रांची में भव्य दुर्गा पूजा पंडालों का निर्माण हो रहा है, लाखों श्रद्धालु माँ भवानी के दर्शन करने आयेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों हेतु सभी पंडालों में विशेष प्रबंध किए जायेंगे।

आज की बैठक में निर्णय हुआ कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु अत्यधिक भीड़ वाले पंडाल जैसे भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार, रामलला दुर्गा पूजा समिति, ओसीसी दुर्गा पूजा, रांचो रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा, ज्योति संगम, राजस्थान मित्र मंडल आदि कई अन्य प्रमुख पंडालों के पट 14 अक्टूबर को खुलने प्रारंभ हो जाएँगे।

आज के बैठक में मुख्य रूप से राजेंद्र सिंह, मुन चुन राय, अशोक चौधरी, अशोक पुरोहित, राहुल अग्रवाल, आलोक साहू, कुंदन सिंह, अरविंद शाह, राजकुमार महतो, प्रकाश साहू, संजय कुमार सिंह, राजेश दास, दिलीप सोनी, सोनू भारद्वाज, अभिनंदन चौधरी, मनीष श्रीमाली, राहुल कुमार, देवाशीष दत्ता, दीपक कुमार सिंह, किशन कुमार मोदी, रोशन सिंह, अंकित गुप्ता, प्रखर लोहिया, आशीष घोष, राजेश कुमार, विवेक सिंह, स्वतंत्र गुप्ता, सुरेश कुमार शर्मा, संजू राय, श्याम, शुभाजित, सूरज कुमार सिंह, सूर्यांश, सुब्रत, अभिनव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, विकास कुमार, ए. के. प्रसाद, मनीष घोष, बंटी, बादल सिंह, पार्थो, मुनेश्वर साहू, दुर्गा साहू और बिंदल वर्मा आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *