अपराध

धनबाद CITY SP ने देवप्रभा कंस्ट्रक्शन के मालिक कुंभनाथ सिंह के विरुद्ध दर्ज एक मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने को लेकर विस्तृत जानकारी झारखण्ड विधानसभा के विशेष समिति को दी

झारखण्ड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) की विभागीय बैठक समिति कक्ष में आयोजित हुई। यह समिति धनबाद में ओबी डम्प से संबंधित मामले में गठित की गई थी। आज की बैठक में मुख्य रूप से कम्पनियों के प्रतिनिधियों एवं विभागों के वरीय पदाधिकारियों भाग ने लिया ।

बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, धनबाद ने समिति को अवगत कराया कि कार्यालय के पंजी -3248 दिनांक – 02/09/26 के आलोक में थाना कांड संख्या 79/23 के तहत अंचल अधिकारी बलियापुर के प्राथमिकी एवं उस पर अनुसंधान के आधार पर M/S देवप्रभा कंस्ट्रक्शन प्रा0 लि0 के मालिक / निर्देशक कुंभनाथ सिंह के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने के संबंध मे जानकारी दी। समिति द्वारा सिजुआ मेलाटांड में टाटा द्वारा कितनी सरकारी जमीन का उपयोग किया जा रहा और रैयतों के अधिग्रहित जमीन पर सरकार को कितना राजस्व का भुगतान कराया गया है, उससे सम्बधित प्रतिवेदन की मांग की गयी।

साथ ही BCCL को जल्द ही जमीन की सेटेलाईट मापी करने के संबंध में ISM धनबाद से त्वरित समन्वय स्थापित करने का निदेश दिया गया । जमीन से सम्बन्धित सी.एन.टी या अन्य जो भी विषय है उसे कैम्प लगाकर, उसका त्वरित निष्पादन किये जाने और रैयतो को भुगतान करने के संबंध में यथाशीघ्र BCCL एवं अन्य कम्पनियां कार्रवाई लिये जाने का भी निर्देश भी दिया गया। दामोदर नदी में जो अतिक्रमण हुआ है उसे BCCL द्वारा छह महीना में अतिक्रमण हटाने पर सहमति दी गई। उसे समयसीमा के अन्दर हटाने एवं अतिक्रमण मुक्त करने का भी निर्देश समिति द्वारा दिया गया ।

विशेष समिति की बैठक में समिति के संयोजक मथुरा प्रसाद महतो, राज सिन्हा, अरुप चटर्जी, चन्द्रदेव महतो एवं सुदीप गुड़िया, उपस्थित रहे । विभागों की ओर से विशेष सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, निदेशक खान एवं भूतत्व विभाग अपर सचिव, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उपायुक्त धनबाद, नगर आरक्षी अधीक्षक धनबाद, अपर समहर्ता धनबाद, DFO धनबाद, एवं BCCL, ECL, टाटा एवं अन्य कम्पनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *