अपनी बात

सुनीता कुमारी ने नेट और जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने डिपार्टमेंट ऑफ परफॉर्मिंग एंड फाईन आर्ट्स का बढ़ाया मान

बोकारो की रहनेवाली सुनीता कुमारी ने अपने रांची विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स संगीत संकाय की 218 अंकों के साथ अत्यधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षा नेट और जेआरएफ उत्तीर्ण कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अपनी पी.जी. की पढ़ाई करते हुऐ 4th सेमेस्टर (सत्र- 2021-23) में ही इन्होंने इस जेआरएफ को हासिल करने वाली अपने विभाग की पहली छात्रा हैं, जो की बहुत ही सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य है।

सुनीता कुमारी ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरु मनीष कुमार को देती है। अपने डिपार्टमेंट की संकाय प्रमुख डॉ. नियति कल्प ने अपना खूब सारा आशीर्वाद दिया और ऐसे ही आगे बढ़ते रहने और अपने विश्वविद्यालय का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया। इस सफलता से सभी छात्रों को प्रेरणा लेने की ज़रूरत है जो नेट/जेआरएफ की तैयारी में लगे हुए हैं। 

सुनीता कुमारी की सफलता पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अर्जुन नारायण देव, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प प्रभारी डॉ एम एस भट्ट, राष्ट्रीय सैनिक संस्था झारखंड प्रदेश युवा कमांड अध्यक्ष मनोज कुमार पुटू, महिला ब्रिगेड अध्यक्ष स्वेता आर्या ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।