हजारीबाग के खपिया जंगली क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को मिली सफलता
झारखंड भाकपा (माओवादी) शहदेव महतो (रिजनल कमेटी सदस्य) एवं अन्य तीन सशस्त्र माओवादियों की आसूचना पर संयुक्त बलों 209 कोबरा एवं झारखण्ड पुलिस के द्वारा हजारीबाग – चतरा सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में कल अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आज दिनांक-17.04.2026 समय लगभग 13:00 बजे खपिया (थाना केरेडारी) क्षेत्र में माओवादी दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के उपरांत सर्च के दौरान अब तक चार मृत शरीर, चार हथियार एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किए गए हैं।
प्रारंभिक जाँच में 04 मृत नक्सलियों की पहचान निम्न रूप से हुई है – 1. शहदेव महतो (रिजनल कमेटी सदस्य) 15 लाख इनामी, सा०-कुठन, थाना-केरेडारी, जिला-हजारीबाग, झारखण्ड। (कुल कांड-41) 2. रंजीत गंझु (जोनल कमेटी सदस्य) -10 लाख इनामी, सा०-सतीटाड़, थाना-लावालौंग, जिला-चतरा, झारखण्ड। (कुल कांड-09) 3. नताशा (सब-जोनल कमेटी सदस्य), सा०-थाईपरागढ़, जिला-गढ़चिरौली, महाराष्ट्र। (कुल कांड-17) 4. बुधन करमाली (एरिया कमान्डर) -01 लाख इनामी, सा०-गोदवार, थाना-टंडवा, जिला-चतरा, झारखण्ड । (कुल कांड-10: झारखण्ड-06 एवं बिहार-04)
हजारीबाग में चले इस अभियान में ए के 47 राइफल दो, कोल्ट ए आर 15 राइफल एक व इंसास राइफल एक बरामद हुए हैं। झारखण्ड पुलिस ने दावा किया कि इस अभियान से पारसनाथ-लुगूझुमरा हजारीबाग चतरा सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय माओवादी दस्ते का पूर्ण रूप से सफाया हो चुका है।
