अपनी बात

राष्ट्रीय सैनिक संस्था की ओर से ऋषिकेश में आयोजित होनेवाली 28 दिसम्बर की बैठक में शामिल होंगी रांची की टीम

राष्ट्रीय सैनिक संस्था युवा कमांड रांची यूनिट की बैठक रांची देवी मंडप रोड हेसल सरोवरनगर सूर्य मंदिर के सभागार में युवा कमांड रांची यूनिट के अध्यक्ष आयुष कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य 28 दिसंबर को उत्तराखंड ऋषिकेश में आयोजित होने वाली चरित्र निर्माण एवं राष्ट्रीय एकीकरण की बैठक को लेकर था। इस बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय सैनिक संस्था के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार पुटू भी उपस्थित थे।

मनोज कुमार पुटू ने 28 दिसम्बर को उत्तराखंड ऋषिकेश में होने वाली बैठक के विषय मे बताया कि उत्तराखंड के ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम के संस्थापक आचार्य स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज द्वारा आमंत्रित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, मणिपुर एवं अन्य प्रदेशों से राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारी पहुंच रहे हैं।

जिसमे  झारखंड से राष्ट्रीय सैनिक संस्था युवा कमांड झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार(पुटू), ऋषभ कुमार, अभिषेक कुमार, सत्यम कुमार ठाकुर ,मुन्ना कुमार 28 दिसम्बर की बैठक के लिए रवाना होगें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, परमार्थ निकेतन के संस्थापक आचार्य स्वामी चिदानंद सरस्वती व उत्तराखंड के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल होगें।

इसके अलावा आचार्य लोकेश मुनि, आंध्र प्रदेश सरकार के सलाहकार राजन छिब्बर, लेफ्टिनेंट जनरल अश्वनी कुमार बक्शी, लेफ्टिनेंट जनरल शक्ति गुरुंग व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी आदि मौजूद रहेगें। मनोज कुमार पुटू ने कहा वहाँ बैठक में जाने से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और एक से एक अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी।

बैठक में राष्ट्रीय सैनिक संस्था युवा कमांड अध्यक्ष झारखंड प्रदेश मनोज कुमार पुटू, रांची यूनिट के युवा विंग आयुष कुमार अग्रवाल, अभिषेक कुमार, मुन्ना कुमार, नीतीश कुमार, जय कृष्णा मिश्रा, अमित पाठक, कृष कुमार, ऋषभ कुमार, सत्यम कुमार ठाकुर, महिला विंग की स्वेता आर्या, शिल्पा कुमारी, लवली कुमारी, स्वेता कुमारी उपस्थित थी। सभी सदस्यों ने उत्तराखंड ऋषिकेश जाने वाले को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।