अपराध

रांची पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड के पास में खड़ी कार को किया जब्त, कार से लोडेड देशी रिवाल्वर बरामद

रांची पुलिस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उसे 19 अप्रैल को एक गुप्त सूचना मिली कि खादगढ़ा बस स्टैंड एवं कांटा टोली के समीप तीन अपराधकर्मी किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एक नीले रंग के स्वीफ्ट डिजायर कार जिसका निबंधन संख्या JH01CL0984 का इस्तेमाल करते हुए घुम रहे हैं।

प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु जब खादगढ़ा बस स्टैंड के चुनवा टोली जानेवाले रास्ते के पास स्थानीय पुलिस पहुंची तो देखा कि एक नीला रंग का कार लावारिस अवस्था में खड़ी हैं। आस-पास के लोगों से पूछने पर यह बताया गया कि उक्त वाहन काफी समय से वहां खड़ा है।

इसके पश्चात् खुले एवं गुप्त रूप से सत्यापन करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन का इसी क्षेत्र में आना-जाना होता है। इस वाहन पर तीन लड़के सवार थे। उक्त वाहन के लॉक रहने की स्थिति में गाड़ी के मैकेनिक को बुलाकर उसके सहयोग से गाड़ी के दरवाजा को खोला गया तथा वाहन की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान गाड़ी के ड्राइवर सीट के नीचे एक स्टील का बना हुआ छः चक्रीय लोडेड देशी रिवाल्वर बरामद हुआ। तीनों अभियुक्तों का सत्यापन हो चुका है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। तीनों अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास रहा है। हथियार और नीले रंग के कार को जब्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *