अपनी बात

दुर्गा पूजा में रांची पुलिस अर्थात् कर्तव्य, आस्था, भक्ति, आराधना, सेवा व सुरक्षा व्यवस्था साथ-साथ

उपर दिये गये फोटो को ध्यान से देखिये। रांची के एक बहुत बड़े पुलिस अधिकारी मां के दरबार में दोनों हाथ जोड़े खड़े हैं। एक पुलिस अधिकारी का यह चित्र सब कुछ स्पष्ट कर देता है। यह फोटो कह रहा है कि दुर्गा पूजा में रांची पुलिस अपने कर्तव्य, आस्था, भक्ति, आराधना, सेवा, विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के साथ लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और जहां इस प्रकार की व्यवस्था चलती है। उसके साथ महाशक्ति का आशीर्वाद स्वतः साथ-साथ चलता है।

शायद यही कारण रहा है कि आज नवमी अर्थात् नवरात्र का अंतिम दिन, पूरे रांची में दुर्गा पूजा का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से अपने अंतिम चरण में हैं। दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़, आवागमन की व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, पूजा आयोजन की तैयारियों तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही, पूजा पंडालों तक आने-जाने वाले मार्गों, रूट लाइन, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थलों एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। इसी बीच रांची पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील किया है कि दुर्गा पूजा का पर्व शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा विधि-व्यवस्था एवं यातायात से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *