राजनीति

रघुवर और उनके समर्थकों ने नहीं दिया साथ, फिर भी जमशेदपुर में भाजपाइयों के गिरफ्तारी के विरोध में सर्वजन हिन्दू समिति ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

जैसा कि सर्वविदित था। सर्वजन हिन्दू समिति ने जमशेदपुर में आज मशाल जुलूस निकालने की घोषणा की थी। आज उसी घोषणा के तहत जमशेदपुर में सर्वजन हिन्दू समिति के बैनर तले हजारों हिन्दूओं ने दलों की सारी सीमाओं को लांघकर विशाल मशाल जुलूस निकाला। आज की मशाल जुलूस की विशालता को देख सर्वजन हिन्दू समिति के कई नेताओं ने कहा कि उन्होंने ऐसा सोचा नहीं था कि इस प्रकार लोग दलों की सारी सीमाएं लांघकर इस मशाल जुलूस में भाग लेंगे।

ज्ञातव्य है कि जमशेदपुर में कदमा शास्त्री नगर के हिंसक घटना के बाद जिला प्रशासन ने भाजपा, विहिप व कई निर्दोष हिन्दु युवाओं को गिरफ्तार कर लिया था, जिसको लेकर भाजपा, भाजमो, विहिप, बजरंग दल आदि संगठनों में काफी रोष था। इस रोष के बाद जेल में बंद भाजपा व विहिप कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबू लाल मरांडी भी पहुंचे थे।

हालांकि शुरु से ही इन नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर चुप्पी साधे और इनका समर्थन न करने का निश्चय कर चुके भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास और उनके समर्थकों ने भी अंत समय में अपना इरादा बदला और जेल में बंद इन नेताओं से मिलने पहुंचे, पर इनकी सोच को लेकर जमशेदपुर में इनके खिलाफ आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा रोष हैं, और लोग इन्हें देखना पसन्द नहीं करते।

आज भी जब सर्वजन हिन्दू समिति के बैनर तले मशाल जुलूस निकला तो जमशेदपुर के पुराने से पुराने और नये से नये भाजपा नेता व कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। सरयू राय की पार्टी भाजपो ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लेकिन न तो रघुवर दास और न ही उनके समर्थकों ने इसमें भाग लिया, फिर भी मशाल जुलूस में भारी संख्या में लोगों का हुजूम यह बताने के लिए काफी था कि रघुवर दास कुछ भी कर लें, अब उनकी यहां दाल नहीं गलनेवाली।

राजनीतिक पंडित तो साफ कहते है कि जिस प्रकार की राजनीति रघुवर दास ने शुरु की हैं, अगर भाजपा के प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने इनके आचरण को सुधारने पर जोर नहीं दिया तो पार्टी का जो नुकसान होना शुरु हुआ हैं, पार्टी पूरे कोल्हान से समाप्त हो जायेगी, ये भाजपा के लोगों को गांठ बांध लेना चाहिये, क्योंकि भाजपा का कार्यकर्ता या यहां की हिन्दू जनता किसी पार्टी के नेता का गुलाम नहीं हैं।

इधर जुलूस के दौरान जमशेदपुर के प्रखर हिंदूवादी नेताओं ने एक स्वर से मांग की कि जिला प्रशासन द्वारा गलत ढंग से गिरफ्तार किए गये हिंदू वीरों व राम भक्तों को अविलंब जेल से रिहा किया जाये। कदमा में हुई घटना की सीबीआई या न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में जांच हो एवं कदमा की घटना को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वजन हिंदू समिति के संयोजक व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, झारखंड के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, बारी मुर्मू, पंकज सिन्हा, ब्रह्मदेव शर्मा, दिलीप सिंह, निर्भय सिंह, हलधर नारायण साह, अमिताभ सेनापति, सुबोध श्रीवास्तव, शिव शंकर सिंह, अरुण सिंह, राज नारायण शर्मा, रामनाथ सिंह, राजपति देवी, मंजू सिंह, विजय तिवारी, रवि प्रकाश सिंह, राजन सिंह, अनिल सिंह, कन्हैया सिंह, रविंदर सिंह रिंकू, चंद्रशेखर मिश्रा, मनोज बाजपेई, बलबीर मंडल, अमित शर्मा, संजीव सिन्हा, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, सुमित श्रीवास्तव, किशोर ओझा, विमल बैठा, प्रीति सिन्हा, रीना साहू, राजेश सिंह, अमन ठाकुर, सुमन अग्रवाल, भूषण दीक्षित, सुनील सिंह, लालचंद सिंह, अमर सिंह, रंजन सिंह, नरेश अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, विकास सिंह, विजेंद्र तिवारी, ध्रुव मिश्रा, शंकर रेड्डी, शिव प्रकाश शर्मा, सुनील तिवारी, ताराचंद कालिंदी, सत्येंद्र पासवान, शैलेश गुप्ता, दिनेश शर्मा, कन्हैया पुष्टि, रामचंद्र प्रसाद, सुभाष पांडे, नागेश प्रसाद, नुनू मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, अतुल कुमार सिंह, लल्लन चौहान, गंगा साहू, वीरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, संजय दुबे, अमित पाठक, सौरभ कुमार, ऋषि पांडे, सुधीर सिंह आदि सैकड़ों हिंदूवादी नेताओं सहित हजारों की संख्या में आक्रोशित जनता ने इस मशाल जुलूस में शिरकत कर इस आंदोलन को सफल बनाया एवं शासन के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने व धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र राय ने किया।