रांची के सीठियो में हुई हत्या मामले में दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक छः नवम्बर को सुबह में धुर्वा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सिठियो में डेम साइड एक अज्ञात शव झाड़ी में पाया गया, शव के समीक्षा से प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हुआ। मृतक की पहचान बिट्टू सिंह उम्र करीब 31 वर्ष पिता ओमप्रकाश सिंह क्वार्टर बी0/2-385 (टी) सेक्टर-9 शर्मा मार्केट धुर्वा थाना धुर्वा जिला रांची के रूप में की गयी।
घटना को लेकर मृतक के पिता के टंकित आवेदन के आधार पर हत्या करने के आरोप में अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध धुर्वा थाना कांड सं0-296/26, दिनांक-06. 11.2026 धारा-103(1)/238 (ए) भा०न्या०सं० के अन्तर्गत दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना का उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में एक टीम का गठत किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीभी फुटेज, मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण एवं गुप्तचर के माध्यम से कांड का उदभेदन करते हुए हत्या में शामिल दो अपराधी 1. संजय कुमार सिंह एवं 2. बॉबी विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से दो मोबाईल, उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार तथा हत्या करने में प्रयुक्त लकड़ी की बेंत बरामद किया गया।
अनुसंधान के कम में यह बात भी प्रकाश में आयी है कि अपराधियों एवं मृतक के बीच शराब पीने के बाद, आपस में लड़ाई-झगडा हुआ था, इसी कारण दोनों अपराधियों के द्वारा मृतक बिट्टू सिंह को गाड़ी में रखे लकड़ी के बेंत से मारपीट किया गया था, जिससे वह बेहोश हो गया, जिसके उपरांत दोनों अभियुक्तों द्वारा रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी गयी। हत्या में प्रयुक्त एक लकड़ी का बेंत, अभियुक्त का दो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक कार को स्थानीय पुलिस ने जब्त कर लिया है। संजय कुमार का अपराधिक इतिहास भी रहा है। इसके खिलाफ विभिन्न थानाओं में प्राथमिकी भी दर्ज है।
