राजनीति

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने केन्द्रीय कमेटी की घोषणा की, महुआ बनी महिला मोर्चा की अध्यक्ष

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन ने झामुमो के केन्द्रीय कमेटी के नये पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी। महुआ माजी को महिला मोर्चा का अध्यक्ष,  हिदायतुल्ला खान को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष, जावेद अख्तर को बुद्धिजीवी मोर्चा का केन्द्रीय अध्यक्ष एवं वसंत सोरेन को झारखण्ड युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। झामुमो के कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल, और विनोद कुमार पांडेय, मनोज कुमार पांडेय, एवं अभिषेक पिंटु को केन्द्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।

दुसरी ओर हाजी हुसैन अंसारी, साइमन मरांडी, चंपई सोरेन, रुपी सोरेन, प्रो. स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, मथुरा प्रसाद महतो, विजय हांसदा, सविता महतो तथा शशांक शेखर भोक्ता को उपाध्यक्ष, विजय कुमार सिंह, विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, सीता सोरेन, जगरनाथ महतो, फागू बेसरा, मोहन कर्मकार, दीपक बिरुआ, लोबिन हेम्ब्रम, सुदिव्य कुमार सोनू, संतोष रजवार, जय प्रकाश भाई पटेल, मिथिलेश कुमार ठाकुर और बाबू लाल सोरेन महासचिव बनाये गये हैं।

अकिल अख्तर, पंकज मिश्र, योगेन्द्र महतो, संजीव बेदिया, जोबा मांझी, नंद किशोर मेहता, राजू गिरि, शेख बदरुद्दीन, गणेश चौधरी और डा. शशिभूषण मेहता को सचिव, तथा संजीव कुमार, रवीन्द्र नाथ महतो, जॉर्ज तिर्की, चमरा लिंडा, शशिभूषण सामड, रोडैया सोरेन, डा. कमल नयन सिंह, परेश मरांडी, प्रणव कुमार, महेश चंद्र हेम्ब्रम एवं निजामुद्दीन को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।