रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों से ब्राउन शुगर के खरीद-बिक्री में लिप्त पांच अपराधियों को स्थानीय पुलिस ने पकड़ा
दिनांक 21 जून को वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को हिन्दपीढ़ी, सुखदेवनगर एवं कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिकी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक संयुक्त एसआईटी का गठन किया गया।
गठित एसआईटी द्वारा सूचना के आधार पर मारवाड़ी कॉलेज के समीप छोटा तालाब के पास एक अर्द्धनिर्मित मकान से दो अभियुक्त 1. मो० एहतेशाम, व 2. मो० शहादत को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनो अभियुक्त के पास से कुल 13 पुड़िया ब्राउन शुगर जिसका वजन कुल 1.29 ग्राम, 8020/-रु० बरामद किया गया है, जिस संदर्भ में हिन्दपीढ़ी थाना काण्ड सं0-56/26 दिनांक-22.06.26 धारा-21 (ए)/22 (ए)/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
तत्पश्चात गठित टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर सुखदेवनगर थाना अंतर्गत मुड़ला पहाड़ हेहल के पास से दो अभियुक्त जितेन्द्र कुमार सिंह एवं राहुल कुमार यादव को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनो अभियुक्त के पास से कुल18.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।
अवैध ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाये दोनों अभियुक्त के विरुद्ध सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-215/26 दि0-22.06.26 धारा-21(बी)/22/29 एनडीपीएस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गठित एसआईटी द्वारा प्राप्त सूचना पर अग्रिम कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना अंतर्गत जेपीएसी० कार्यालय के बगल से राजकुमार पुराण को 8.00 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।
अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार राजकुमार पुराण के विरुद्ध कोतवाली थाना काण्ड सं0-143/26 दिनांक-22.06.26 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। राजकुमार पुराण के खिलाफ नामकुम थाने में, मो. शहादत के खिलाफ हिन्दपीढ़ी व सुखदेव नगर थाने में व मो. एहतेशाम के खिलाफ हिन्दपीढ़ी थाने में पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
