अपनी बात

भारत-पाक संभावित युद्ध को देखते हुए देश के नागरिकों को आसन्न संकटों से बचाने के लिए रांची में हुआ मॉक ड्रिल का आयोजन

भारत-पाक संभावित युद्ध को देखते हुए देश के नागरिकों को आसन्न संकटों से बचाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा देश व्यापी मॉक ड्रिल को लेकर रांची में भी स्थानीय जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी की और लोगों को संभावित खतरों से बचाने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और संभावित खतरों के दौरान स्वयं और परिवारों को कैसे बचाया जाये, इसकी जानकारी ग्रहण की।

ऑपरेशन अभ्यास के अंतर्गत आपदा की स्थिति में नागरिक सुरक्षा के लिए यह आयोजन रांची के डोरंडा में किया गया। जो सायं चार बजे से लेकर सात बजे तक चला। इस दौरान मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं एनसीसी कैडेट्सों को पुलिस लाइन केन्द्र में उपायुक्त द्वारा ब्रीफिंग भी की गई।

अधिकारियों ने सभी को मॉक ड्रिल के दौरान कार्य एवं दायित्वों की जानकारी देते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार के गाइड लाइन्स के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया। इसी बीच कुछ जगहों पर संभावित खतरों को लेकर कुछ दृश्य भी दिखाये गये और उससे कैसे निबटा जा सकता है, उसे करके दिखाया भी गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *