पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो ने रांची के DC छवि रंजन के खिलाफ भी पूजा सिंहल की तरह ऑपरेशन चलाने की कर डाली मांग

झारखण्ड के प्रथम ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो, इन दिनों बहुत प्रसन्न हैं। प्रसन्नता का कारण कल यानी 6 मई को राज्य के खनन विभाग की प्रधान सचिव पूजा सिंहल के आवास पर छापेमारी है। लाल चंद महतो ने इसके लिए ED को दिल से बधाई दी हैं, साथ ही रांची के उपायुक्त छवि रंजन के खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई की मांग कर डाली है।

लाल चंद महतो का कहना है कि आये दिन रांची के विभिन्न अखबारों में रांची के उपायुक्त छवि रंजन की करतूतें छपती रहती हैं, जो भ्रष्टाचार को रेखांकित करती हैं, इसलिए ED को रांची के उपायुक्त के खिलाफ भी छापेमारी करनी चाहिए। उन्होंने राज्य की अधोगति व पतन के लिए राज्य के भ्रष्ट आइएएस-आइपीएस अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में केवल आइएएस या आइपीएस ही नहीं, बल्कि जिले में जितने भी अधिकारी सबरजिट्रार के रुप में कार्य कर रहे हैं, उनकी गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरुरत है, क्योंकि इनकी भी रोज की आमदनी लाखों से उपर हैं, इनमें ज्यादातर अधिकारी भ्रष्ट हैं, इनके खिलाफ कार्रवाई कर ही राज्य को बेहतर दिशा में लाया जा सकता है।