अपनी बात

डा. अमिताभ पांडेय बने सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष, निर्विरोध चुनाव संपन्न होने पर महासभा के सभी सदस्यों ने दी एक-दूसरे को बधाई

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा झारखंड के द्वारा महासभा के संरक्षकों द्वारा 29 अगस्त की बैठक में लिए गए निर्णयानुसार आज प्रांतीय चुनाव-कार्य संपन्न हुआ। संरक्षक सह चुनाव प्रभारी पंडित वसंत व्यास के संरक्षण में सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारी चुने गए। डा. अमिताभ कुमार पांडेय महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष बनाये गये।

जबकि उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी मिश्र व बंशीधर मिश्र, मंत्री रवीन्द्र कुमार मिश्र, सह मंत्री डा. आशुतोष पांडेय व श्रवण कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष शशिकांत मिश्र, संगठन मंत्री विनायक शर्मा व प्रदेश प्रवक्ता पंकज कुमार पाठक बनाये गये। महासभा में अब संरक्षक मंडल में सदस्यों की संख्या में भी वृद्धि हुई। महासभा के संरक्षक मंडल में विजयानन्द सरस्वती, अवधमणि पाठक, आचार्य मिथिलेश कुमार मिश्र, वसंत कुमार पाठक व उदय शंकर मिश्र को शामिल किया गया।

चुनाव के पूर्व भगवान भास्कर का सामूहिक पूजन संपन्न हुआ। महासभा के रांची इकाई की कार्यकारिणी की बैठक हुई, इसमें महासभा के राज्यस्तरीय चुनाव में रांची इकाई के द्वारा सहभागिता देने का निर्णय लिया गया। चुनाव में रांची के अलावे खूंटी, लोहरदगा, गुमला, गढ़वा, डालटनगंज, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, चतरा, गिरिडीह, धनबाद सहित कई जिलों से आए  प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इधर झारखण्ड सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के चुनाव संपन्न हो जाने पर वैदेही शरण मिश्र ने कहा कि सभी को हार्दिक बधाई, आशा करते हैं कि नई ऊर्जा से युक्त टीम महासभा को नई ऊंचाई तक ले जायेगी। संरक्षक मंडल के नवनिर्वाचित सदस्य आचार्य मिथिलेश कुमार मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि यह सत्य की जीत है, सभी मिलकर आगे बढ़े और समाज को एक नई दिशा दें। दैनिक भास्कर से जुड़े पंकज पाठक ने भी सभी चुने गये नये सदस्यों को बधाई दी। मनोज कुमार पुट्टू ने कहा कि वे अपनी ओर से सभी चुने गये सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हैं।

वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेनेवाले पंकज कुमार पाठक ने कहा कि आज हमारे संगठन यानी सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा में संपन्न हुए आम चुनाव ने हमारे संगठन के उत्कृष्ट नेतृत्व की पुष्टि कर दी है, और मैं इस समूह के सभी सदस्यगणों के साथ—साथ सभा में उपस्थित हर एक सदस्य को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूं।

संरक्षक मण्डल के वरीय सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में, चुनाव प्रभारी ने चुनाव कार्य को अद्वितीय तरीके से संचालित किया है, और उनके प्रशासनिक योगदान के लिए हम सभी उनके विशेष आभारी है। अनुशासित और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना भी न सिर्फ एक कला है, बल्कि महत्वपूर्ण भी है। आपका उत्साह, समर्पण और साझा दृष्टिकोण संगठन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में मददगार साबित हुआ है।

यह समय हमारे महासभा के नए दिशानिर्देशों और लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और आपके माधुर्य, संगठन क्षमता, और नेतृत्व के साथ हम आगे बढ़ सकते हैं। हम सब मिलकर इस सफल चुनाव के बाद महासभा के वृहदर्निर्माण में अपना उत्कृष्ट योगदान दे कर महासभा को एक नया आयाम देंगे। इस आमसभा में सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं। अजय प्रकाश पांडेय ने कहा सर्वसम्मति से चुनाव लोकतंत्र की सबसे बड़ी शोभा है। आप सामाजिक दायित्व को उसी तत्परता से निर्वहन करते रहेंगे। नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।