मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर कांके डैम और हटनियां तालाब छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये महत्वपूर्ण निर्देश

लोक आस्था का महापर्व छठ आज नहाय-खा के साथ ही प्रारंभ हो गया। महापर्व छठ की पवित्रता और उसकी महत्ता को देखते हुए स्वयं राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उसमें रुचि ली और अपने अधिकारियों के साथ चल पड़ें रांची के महत्वपूर्ण छठ घाटों का औचक निरीक्षण करने तथा वहां चल रहे स्वच्छता अभियान को देखने।

सर्वप्रथम इस दौरान मुख्यमंत्री कांके डैम और हटनियां तालाब पहुंचे। उन्होंने वहां की साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इसी दौरान अपने अधिकारियों से छठ घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने करा दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने सभी से घाटों पर समुचित विद्युत व्यवस्था और घाटों के जलस्तर और गहराईवाले स्थानों को चिह्नित करने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन-जिन स्थानों पर छठव्रतियों और उनके परिवार के सदस्य या अन्य धार्मिक व्यक्ति छठ घाटों पर पहुंच रहे हैं, ध्यान रखें कि उन्हें किसी भी प्रकार का कष्ट न हो। मुख्यमंत्री द्वारा घाटों के निरीक्षण के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे,  वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा और रांची नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.