अपराध

चतरा पुलिस ने टीएसपीसी संगठन से जुड़े दो वांछित सदस्यों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक, चतरा के दिशा निर्देश पर संगठित अपराध व नक्सल कांडो में संलिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी व छापेमारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा के नेतृत्व मे विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया है, जिसमे पूर्व के फरार/ कई कांडो मे संलिप्त अभियुक्त के विरुद्ध लगातार सघन अभियान व छापामारी की जा रही है, इसी क्रम मे छापामारी टीम के द्वारा पिपरवार थाना कांड संख्या – 23/25, दिनांक- 05.08.2025, धारा – 25(1-a)25(1-B)a/26/35 Arms Act,    17(i)(ii) C.L.A Act मे फरार चल रहे दो टी0एस0पी0सी0 सदस्य मसी तिग्गा व किरण नगडवार को गिरफ्तार किया गया है।

जिन्हें न्यायालय मे अग्रसारित किया जा रहा है । दोनो अभियुक्तों का रंगदारी, आगजनी, आर्म्स एक्ट इत्यादि कांडो मे पूर्व का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इन अभियुक्तों में मसी तिग्गा, उम्र 29 वर्ष, पिता- स्व0 अब्राहम तिग्गा, ग्राम- खंधार, पो0 डहु नवादा, थाना टंडवा, जिला चतरा और किरण नगडवार, उम्र 45 वर्ष, पिता स्व0 संतोष नगडवार, वर्तमान पता- ग्राम चिरलौंगा, पो0 डहु नवादा, थाना टण्डवा, जिला -चतरा का रहनेवाला है।

इन दोनों अभियुक्तो का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, मसी तिग्गा के खिलाफ आज भी पिपरवार, टण्डवा, खलारी आदि थानों में विभिन्न आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं, जबकि किरण नगडवार के खिलाफ भी पिपरवार, टण्डवा आदि थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन अपराधियों को पकड़ने में टंडवा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात रंजन बरवार, पिपरवार थाना प्रभारी पुअनि अभय कुमार, और पुअनि अभिमन्यु कुमार और पिपरवार थाना सशस्त्र बल की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *