राजनीति

राजनीति

मीडिया चैनलों, अखबारों और IAS अधिकारियों द्वारा की जारी रही नियमित चाटुकारिता बेहद शर्मनाक

नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने आज अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूरे राज्य में राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके भाजपाइयों ने संवैधानिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाकर रख दी है, विधानसभा के उद्घाटन को भी चुनावी माहौल में रंग दिया और उन सारी बिंदूओं को चोट पहुंचाया, जो विधानसभा की मर्यादाओं को प्रभावित करती है, यहीं कारण रहा कि झामुमो ने आज के विधानसभा की बैठक से खुद को अलग रखा,

Read More
राजनीति

PM मोदी की सभा में भीड़ जुटाने का काम करेंगी निजी स्कूलों की बसें, कांग्रेस ने दर्ज कराई आपत्ति

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आज रांची में कहा कि प्रधानमंत्री झारखण्ड विधानसभा भवन का उद्घाटन करने आ रहे हैं, उनका स्वागत होना चाहिए, पर उनके नाम पर जिस प्रकार राज्य सरकार नौटंकी कर रही हैं, वो भी बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मालूम होना चाहिए कि उनकी रैली में भीड़ जुटाने के लिए किस प्रकार राज्य सरकार ने निजी स्कूलों को बंद करवाकर उनकी बसें जब्त कर ली।

Read More
राजनीति

नये मोटरवाहन एक्ट के खिलाफ JVM का राज्यव्यापी आक्रोश मार्च, रांची में बाबू लाल मरांडी ने मोर्चा संभाला

पूरे राज्य में नये मोटरवाहन कानून के नाम पर की जा रही धांधली व वसूली के खिलाफ झारखण्ड विकास मोर्चा आज सड़कों पर उतर गया। रांची में इसका नेतृत्व झाविमो सुप्रीमो बाबू लाल मरांडी ने किया, तथा आक्रोश मार्च निकालकर राज्य व केन्द्र सरकार की कड़ी आलोचना की। बाबू लाल मरांडी का कहना था कि इस नये कानून ने जनता में सुधार के बजाय दहशत को जन्म दे दिया है, जिससे लोगों में आक्रोश साफ देखा जा रहा है।

Read More
राजनीति

RSS के एजेंडे पूरे देश में लागू कर रही BJP, महिलाओं की सुरक्षा व अधिकार को लेकर ऐपवा करेगी आंदोलन

रांची स्थित भाकपा माले के प्रदेश कार्यालय में कल अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की राज्यस्तरीय बैठक संपन्न हो गई। बैठक में ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी और झारखण्ड राज्य सचिव गीता मंडल, राज्य अध्यक्ष सविता सिंह के साथ-साथ जयंती चौधरी, आरती तिर्की, नीता वेदिया आदि महिलाएं भी मौजूद रही।

Read More
राजनीति

JMM का आरोप RSS और प्रशासन मिल किया संत जॉन कॉलेज पर हमला, ट्रैफिक जूर्माने वसूलने की शैली पर भी उठाए सवाल

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि साहेबगंज जिले के राजमहल इलाके के तीन पहाड़ थाना क्षेत्र में स्थित एक अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान संत जॉन वटसन इंटर कॉलेज में गत 3 सितम्बर को आपस में मारपीट की घटना हुई। उसके बाद आरएसएस और जिला प्रशासन के लोगों ने मिलकर उक्त संस्थान में जमकर बवाल काटा, छात्रों के साथ मारपीट की, गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया,

Read More
राजनीति

CPIML ने CM रघुवर को चेताया, तानाशाही बयानों से बाज आये, कागजी विज्ञापनों के बदले जमीन पर करें काम

भाकपा माले राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को तानाशाही बयानों से बाज आने व कागजी विज्ञापनों के बदले जमीन पर काम करने की चेतावनी दी है। परसो गोड्डा में जन-चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं के खिलाफ दुष्प्रचार करनेवालों के खिलाफ मुकदमा करने की धमकी देना व लोगों को इसके लिए उकसाना निहायत ही फांसीवादी सोच को दर्शाता है।

Read More
राजनीति

भाकपा माले ने नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स में व्याप्त खामियों पर अंगूलिया उठाई

असम में नेशनल रजिस्‍टर ऑफ सिटीजन्‍स (एनआरसी) की फाइनल सूची प्रकाशित हो चुकी है। 19 लाख से ज्‍यादा लोग (कुल 19,06,657) इस सूची से बाहर हैं। चिन्‍ता की बात है कि इतनी बड़ी संख्‍या में बहिष्‍करण भारी मानवीय संकट का कारण बन सकता है। जो लोग एनआरसी से बहिष्‍कृत हुए हैं, उन्‍हें 120 दिनों के भीतर फॉरेनर्स ट्रिब्‍यूनल में आवेदन करना होगा।

Read More
राजनीति

रघुवर की सभा में लोग बुलाये और हेमन्त की बदलाव यात्रा में लोग खुद आते हैं, ये बड़ा फर्क है, हेमन्त-रघुवर में

राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखण्ड में कही भी जाते हैं, तो वहां के प्रशासनिक अधिकारियों पर सबसे बड़ा बोझ होता हैं, मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ जुटाना। वे इसके लिए महीनों पहले से माथापच्ची करते हैं, उपायुक्त नीचे के पदाधिकारियों को लोगों को लाने के लिए वाहन, खाने-पीने की व्यवस्था, विशेष लोगों के लिए ठहरने की व्यवस्था पहले से करना शुरु कर देते हैं, पर नेता प्रतिपक्ष की सभा या वर्तमान में चल रही बदलाव यात्रा के लिए भीड़ कैसे लाई जाय,

Read More
राजनीति

माले नेताओं का आरोप, BJP MLA के इशारों पर उनके नेता अशोक पासवान को गिरफ्तार किया गया

भाकपा माले झारखंड राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने एक प्रेस बयान जारी कर भाकपा माले झारखंड राज्य कमेटी सदस्य और गिरिडीह जिला स्थित जमुआ विधानसभा के माले नेता अशोक पासवान की गिरफ्तारी की तीव्र निंदा की है। उन्होंने भाकपा माले के बेकसूर, प्रतिबद्ध व समर्पित जननेता अशोक पासवान की कल वेबजह गिरफ्तारी की कड़ी आलोचना की।

Read More
राजनीति

झामुमो ने प्रेस कांफ्रेस कर रघुवर सरकार की पोल खोल दी, CM रघुवर को फरेबी और झूठा कहा

झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज प्रेस कांफ्रेस कर राज्य में चल रही रघुवर सरकार की धज्जियां उड़ा दी। भ्रष्टाचार पर चून-चून कर प्रहार किये और जनता के सामने राज्य सरकार को नंगा करके रख दिया। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आज मुख्यमंत्री कह रहे है कि जो पिछले 42 सालों में नहीं हुआ, वो उन्होंने पांच वर्ष में कर दिया, गत 14 वर्षों में जितनी भी झारखण्ड सरकार बनी,

Read More