राजनीति

राजनीति

देश व राज्य में मजदूरों की दुर्दशा देख वामदलों ने पूरे राज्य भर में मनाया शोक व धिक्कार दिवस, केन्द्र/राज्य को चेताया

प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के दौरान महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुई ट्रेन दुर्घटना में श्रमिकों की मौत, विशाखापट्टनम गैसकांड में दर्जनों मजदूरों की मौत, राज्य सरकारों के द्वारा मजदूरों के साथ की जा रही अमानवीय यातना के खिलाफ वाम दलों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज राज्य भर में शोक एवं धिक्कार दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी, काले झंडे और तख्तियां लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया।

Read More
राजनीति

बाबूलाल ओछी राजनीति-नौटंकीबाज़ी छोड़कर कर्नाटक से हजारों झारखंडी मजदूरों को झारखंड लाने में सरकार का हाथ बंटाएं – झामुमो

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा नेता बाबू लाल मरांडी से कर्नाटक मामले पर तीखे सवाल किये है। उन्होंने अपने शब्दों में, सवाल करते हुए पूछा कि कर्नाटक में फंसे झारखंड राज्य के हजारों मजदूरों के साथ कर्नाटक सरकार द्वारा किये जा रहे वीभत्स अमानवीय व्यवहार पर भाजपा के नए-नवेले नेता बाबूलाल मरांडी कर्नाटक सरकार के इस रवैये पर चुप क्यों हैं?

Read More
राजनीति

तो क्या सही में, झारखण्ड के एक मंत्री ने लुधियाना से मजदूरों के लिए ट्रेन खुलने की भ्रामक खबर फैलाई थी?

एक विडियो आज बहुत तेजी से वायरल हुआ। उस विडियो में झारखण्ड के मजदूर लुधियाना स्टेशन के पास बैठे हैं और विडियो के माध्यम से दूसरा कोई श्रमिक वहां की वस्तुस्थिति का बयान कर रहा है, विडियो के माध्यम से सुना जा रहा है कि राज्य के ही एक मंत्री ने एक ट्विट किया कि लुधियाना स्टेशन से आज मजदूरों के लिए एक ट्रेन खुलेगी, मजदूर पहुंच गये, पर ट्रेन खुली नहीं और इधर लुधियाना पुलिस मजदूरों को बड़ी संख्या में देख, उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठियां चला दी।

Read More
राजनीति

जब प्रवासी मजदूरों का 85% किराया केन्द्र दे रही, तो फिर केरल से धनबाद पहुंचे मजदूरों से 860 रुपये भाड़ा किसने वसूला?

झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने भाजपा से पूछा है कि जब प्रवासी मजदूरों का 85% किराया केंद्र दे रही है तो धनबाद पहुंचे प्रवासी मजदूरों से केरल में ₹860 भाड़ा किसने और क्यों वसूला? झारखंड सरकार को भी इस मामले की जांच करनी चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रवासी मजदूरों को किराया न देना पड़े। श्री प्रभाकर ने कहा कि भाजपा के बयान से यह भी स्पष्ट हो जाता है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन राज्य सरकारों से अनुरोध के आधार पर ही चलाई जा रही हैं, जबकि पहले भाजपा कह रही थी

Read More
राजनीति

प्रख्यात झारखण्ड आंदोलनकारी एवं पूर्व भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने भी CM हेमन्त की तारीफ के पूल बांधे

सुविख्यात झारखंड आंदोलनकारी तथा पूर्व भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने प्रवासी मजदूरों तथा छात्रों को वापस झारखंड लाने की सफल पहल के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी है। निश्चित तौर पर यह हेमंत सोरेन के प्रयास का नतीजा है कि रेल मंत्रालय ने शुरुआती आठ ‘श्रमिक स्पेशल’ में से चार ट्रेनें झारखंड के लिए चलाईं। उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति में भाजपा को इस मामले में श्रेय लेने की राजनीति नहीं करनी चाहिए

Read More
राजनीति

दी अल्कोर होटल मामले से संबंधित रसूखदार लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत अपराधिक मामले दर्ज हो – झामुमो

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जमशेदपुर स्थित दी अल्कोर होटल से संबंधित प्रकरण पर अपनी बातें रख दी। अपने प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि गत रविवार 26 अप्रैल को जमशेदपुर के एक बड़े होटल दी अल्कोर होटल में लंबे समय से चल रहे अनैतिक देह व्यापार, अय्याशी, जुआ खेलने एवं शराब पीने की कवायद का भंडाफोड़ हुआ।

Read More
राजनीति

कोरोना संक्रमण काल में भाजपाइयों की उपवास की नौटंकी, इतिहास में काले अध्याय के रुप में लिखी जायेगी – कांग्रेस

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा नेताओं के उपवास को नौटंकी करार देते हुए कहा कि इस नौटंकीबाजों में वे भी शामिल है, जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पूरे देश में संभवतः झारखंड ही एकमात्र ऐसा प्रदेश होगा,जहां भाजपा के ही नेता केंद्र सरकार के फैसले और नीतियों के खिलाफ धरना और उपवास कर रहे हैं।

Read More
राजनीति

भर-भर पेट खाकर उपवास का नौटंकी करनेवाले भाजपाई, अपनी अक्षम्य अपराधों को छुपाने और समाज को बांटने की कोशिश से बाज आएं – झामुमो

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता, महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपाइयों द्वारा आयोजित एकदिवसीय उपवास की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि विगत पांच वर्षों में झारखण्ड के कण-कण को खा कर पेट भर चुके भाजपा के सांसद, विधायक गण आज विगत चार माह पूर्व जनता द्वारा लगाए गए जनमत के चपत से तिलमिला कर उपवास करने की जो नौटंकी कर रहे हैं एवं सम्प्रदाय के आधार पर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, उसका वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं तथा उन्हें धिक्कार पेश करते हैं।

Read More
राजनीति

मोदी मिशन के प्रदेश अध्यक्ष अनुरंजन अशोक के फेसबुक एकाउंट बंद, हेमन्त सरकार पर अनुरंजन ने साधा निशाना

मोदी मिशन के प्रदेश अध्यक्ष अनुरंजन अशोक के फेसबुक एकाउंट को फेसबुक ने बंद कर दिया है। फेसबुक द्वारा उनके फेसबुक एकाउंट को बंद किये जाने पर, मोदी मिशन के प्रदेश अध्यक्ष अनुरंजन अशोक ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ट्विट करते हुए लिखा है कि झारखण्ड सरकार के दिशा-निर्देश पर भाजपा के हर कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया से दूर किया जा रहा है, जिसके चलते प्रधानमंत्री के संदेशों को वे सभी सोशल मीडिया पर न  डाल सकें, इसलिये सभी का फेसबुक एकाउंट ब्लॉक किया जा रहा हैं।

Read More
राजनीति

उपवास की नौटंकी बंद करे भाजपाई विधायक, अगर उपवास करना ही है तो प्रधानमंत्री के समक्ष जा कर करें – राजेश

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा विधायकों द्वारा किए जा रहे उपवास को नौटंकी करार देते हुए कहा कि विधायक जो आज प्रवासी मजदूरों के लिए उपवास कर रहे हैं सच पूछे तो पिछली डबल इंजन की सरकार की गलतियों के लिए प्रायश्चित कर रहे हैं। जिस सरकार ने मोमेंटम झारखंड के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए, उस राज्य के लोगों को नौकरी करने के लिए बाहर जाना पड़ रहा है,

Read More