राजनीति

राजनीति

अब बस करिये, कही ऐसा न हो कि किसी महिला की हाय आपको ले डूबे, अत्याचार उतना ही जितना आदमी सह सके

चाहे कोई सरकार में हो या न हो, चाहे वह बहुत बड़ा प्रशासनिक अधिकारी हो या पुलिस पदाधिकारी, वो जान ले कि अगर उसने किसी के इशारे पर, किसी के भी सम्मान के साथ खेलने की कोशिश की, तो उसका हश्र कैसा होगा? वो यह जान लें कि उसे उसके किये की ऐसी सजा मिलेगी कि उसकी कल्पना उसने नहीं की होगी, क्योंकि श्रीमद्भगवद्गीता के कर्मफल के सिद्धांत से वो बच ही नहीं सकता, इसे वो गिरह पार लें।

Read More
राजनीति

ए यार, मुझे ये बता कि मैं कहां जाकर रोऊं, फरियाद करुं, अपना दुखड़ा सुनाऊं

तुमने तो हर जगह पर कब्जा जमा लिया। हमने तो ये समझा कि नई सरकार आयेगी, तो हमारे जख्मों को भरेगी, पर ये क्या अब तो नये जख्म देने की तैयारी होने लगी। अधिकारियों और कुछ खास लोगों को हमारी दर्द भरी आवाजें भी अच्छी नहीं लग रही। वे स्थान ढूंढ रहे है कि उन्हें हमारा रुदन कहां और किस स्थान से सुनना ज्यादा पसन्द आयेगा। अरे वाह री सरकार और वाह री सरकार के लिए काम करनेवालों कारिन्दों, क्या समझते हो कि उपरवाले ने तुम्हें ही ज्यादा दिमाग दिया है?

Read More
राजनीति

मिलिये झामुमो के एक ऐसे विधायक मथुरा महतो से, जो सरल है, सहज है, सहृदय है

नाम मथुरा प्रसाद महतो। तीन बार विधायक। हमेशा टुंडी विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। मंत्री तक बने, पर घमंड आज तक छू नहीं सका। हमेशा सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आये। कोई बुलाएं, चाहे वो झुग्गी-झोपड़ी में रहनेवाला ही क्यों न हो, बड़े आदर के साथ उसके घर पहुंचे, जमीन पर ही बैठ गये और लीजिये अंतररंगता शुरु। बातचीत का ऐसा सिलसिला शुरु, ऐसी हंसी-ठिठोली शुरु, कि उस झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे परिवार की गम कब-कहां काफूर हो गई, कुछ पता ही नहीं चलता।

Read More
राजनीति

इरफान ने दी भाजपा सांसदों को धमकी, सरना धर्म कोड बिल का करो समर्थन, अन्यथा झारखण्ड में घुसने नहीं देंगे

कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व हज कमेटी के चेयरमैन इरफान अंसारी ने आज झारखण्ड के सभी भाजपा सांसदों को आज धमकी दे दी, उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के सांसदों ने सरना धर्म कोड बिल का समर्थन नहीं किया तो वे उन्हें झारखण्ड में घुसने नहीं देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड का नमक खाए हैं तो बिल को संसद में पास कराएं, क्योंकि सरना धर्म कोड आदिवासियों की इज्जत एवं मान सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

Read More
राजनीति

जिन्होंने माननीयों को सम्मान दिये, उनके प्रश्नों के उत्तर दिये, उन पर ही गाज गिरायेगी विधानसभा की विशेष जांच समिति

झारखण्ड विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र महतो को अनुसूचित जाति/जनजाति प्रोन्नति की विशेष जांच समिति जिसके संयोजक दीपक बिरुवा, विशेष आमंत्रित सदस्य बंधु तिर्की व नीलकंठ सिंह मुंडा तथा सरफराज अहमद सदस्य हैं, ने अपनी ओर से हस्ताक्षरित एक अनुशंसा पत्र सौंप दी। इस अनुंशसा पत्र में बहुत सारी बातें लिखी है, जिसमें छठे नंबर पर यह भी लिखा गया है कि झारखण्ड सरकार के मुख्य सचिव तथा प्रधान सचिव कार्मिक विभाग के विरुद्ध कर्तव्य

Read More
राजनीति

भाजपा नेता रामचंद्र बैठा के बेटे चंदन ने कांग्रेस क्या ज्वाइन किया कांग्रेसी फूले नहीं समा रहे

कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि कांग्रेस भवन, रांची में सामाजिक कार्यकर्त्ता सह कांके विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक स्व.रामचन्द्र बैठा के बेटे चन्दन बैठा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की नीति एवं सिंद्धातों पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जब चन्दन बैठा कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे थे, तो इस मौके पर झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान मौजूद थे।

Read More
राजनीति

झारखण्ड में चक्का जाम कराने उतरे कृषि मंत्री, वामदलों ने भी दिखाई धमक, तीन घंटे के चक्का जाम से खुद किसानों ने बनाई दूरियां

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हुए देशव्यापी चक्का जाम से झारखण्ड अछूता रहे, यह कैसे हो सकता है? वह भी तब जब किसानों के इस आंदोलन को कांग्रेस के लोग ही हवा दे रहे हैं और यहां हेमन्त की सरकार में खुद कांग्रेस एक बहुत बड़ी साझेदार है। वामदलों का क्या है? जो भाजपा का विरोध करेगा, वे उसके साथ हो लेंगे, और जब कांग्रेस और भाजपा में किसी एक को चुनना हो, तो वे कांग्रेस को ही अपना बेहतर साझेदार मानेंगे।

Read More
राजनीति

HEC सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के महाधरना का समापन, स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य मांगों पर बनी सहमति

एचइसी के रिटायर्डकर्मियों द्वारा एचइसी मुख्यालय के समीप एरियर भुगतान, हेल्थ इंश्योरेंस सहित अन्य मांगों को लेकर दिया जा रहा धरना आज समाप्त हो गया। महाधरना का आयोजन एचइसी सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ और एचइसी सेवानिवृत्त कल्याण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सेवानिवृत्तकर्मियों का वर्ष 1.1.97 का एरियर एवं हेल्थ इंश्योरेंस की मांग को लेकर दिए जा रहे धरने को संबोधित करते हुए संयोजक कैलाश यादव ने कहा कि बुधवार को शाम में एचइसी प्रबंधन के साथ रिटायर्ड कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता में …

Read More
राजनीति

संबित पात्रा ने बिना नाम लिए झूठ फैलानेवाले एक पत्रकार राजदीप को जनता के सामने कर दिया नंगा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बिना नाम लिए ही झूठ फैलानेवाले एक वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई को जनता के सामने नंगा कर दिया। उन्होंने एक राष्ट्रीय चैनल ‘आज तक’ पर डिबेट के दौरान जमकर राजदीप सरदेसाई के खिलाफ अपने आक्रोश को प्रकट किया। उन्होंने डिबेट में साफ कहा कि – “एक पत्रकार है, आप जानती है कौन है? वह कल से फेक न्यूज फैला रहा है। बैठ के टीवी में भी कह रहे थे और ट्वीट भी कर रहे थे कि एक जो किसान की मृत्यु हुई है,

Read More
राजनीति

गरजे हेमन्त, अगर भाजपाई खनन को छोड़ पर्यटन पर ध्यान देते तो राज्य में नक्सलियों की धमक नहीं, बल्कि सैलानियों के ठहाके सुनाई देते

हेमन्त सरकार ने आज एक वर्ष पूरे कर ली। एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर विद्रोही24 ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सम्पर्क किया और उनसे विभिन्न विषयों पर बातचीत की, उन्होंने इसी बातचीत के क्रम में साफ कहा कि, अगर भाजपा की पूर्व की सरकारें राज्य में ईमानदारी से खनन का मोह छोड़कर, पर्यटन पर ध्यान देती तो इस राज्य में नक्सलियों की गोलियों की आवाजों की जगह सैलानियों के ठहाके सुनाई देते।

Read More