इधर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, उधर जनता नाराज, किया नापसंद, दागे सवाल, रघुवर पोस्टर से गायब
आज झारखण्ड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की एकदिवसीय बैठक थी। दिल्ली से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, तो रांची से प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे, और इधर जनता विभिन्न सोशल साइट्सों के माध्यम से आज की भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर नजर रख रही थी, अगर सोशल साइट्स की बात करें, तो इस भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को भी बड़ी संख्या में लोगों ने नापसंद किया। नापसंद करने वालों की संख्या, भाजपा को पंसद करनेवालों से करीब पांच गुणा अधिक थी।
Read More