ज्यादातर छठव्रतियों/भाजपाइयों ने हेमन्त सरकार की बातें मानी, घाटों से बनाई दूरियां, घरों में ही मनाई छठ
कमाल हो गया, पहली बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए, जो हेमन्त सरकार ने छठ को लेकर पहला गाइडलाइन्स जारी किया था, उस गाइडलाइन्स की बातें ज्यादातर लोगों ने मानी। ज्यादातर छठव्रतियों और उनके परिवार के सदस्यों ने अपने-अपने घरों की छतों अथवा अपने आस-पास छोटे-छोटे जलाशय बनाएं और उसी में भगवान भास्कर को आज अपना प्रथम अर्घ्य समर्पित किया, और जैसा की सभी को मालूम है, जो लोग जहां प्रथम अर्घ्य समर्पित करते हैं, ठीक दूसरे दिन भी उसी जगह द्वितीय अर्घ्य समर्पित कर व्रत को संपन्न करते हैं।
Read More