Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

बंधु तिर्की ने CM हेमन्त सोरेन को पत्र लिखकर मोमेंटम झारखण्ड में हुई अनियमितता की दिलाई याद

विधायक सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिखा है, उस पत्र में वर्ष 2017 में आयोजित मोमेन्टम झारखण्ड में बड़े पैमाने पर हुई अनियमितता को लेकर जांच कराने की बात कही गई है। बंधु तिर्की ने पत्र में लिखा है कि वर्ष 2017 में आयोजित मोमेन्टम झारखण्ड में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप है। इसे लेकर जनसभा नामक संस्था ने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास व कई बड़े पदाधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में एक सौ करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की शिकायत की है।

Read More
अपनी बात

हेमन्त जी, इस मामले को आप स्वयं देखे, सरायकेला के उपायुक्त ने पत्रकार वसंत को झूठे केस में फँसा, जेल में डाला है

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी, हो सके तो इस मामले को आप स्वयं देखिये, नहीं तो ऐसे-ऐसे उपायुक्त आपको एवं आपकी सरकार को अपनी हरकतों से अलोकप्रिय बना देंगे, क्योंकि जिस प्रकार से सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त ने एक पत्रकार वसन्त साहू के उपर जुल्म ढाया है, वह जुल्म बर्दाश्त से बाहर हैं, यह लोकतंत्र के साथ-साथ एक बेहतर झारखण्ड के लिए भी घातक है।

Read More
अपनी बात

ब्राह्मणों ने किया प्रभात खबर के बहिष्कार की घोषणा, अखबार की प्रतियां जलाई, लीगल नोटिस भेजने की भी तैयारी

हजारीबाग के विष्णुगढ़ के बनासो में बने कोरेन्टिन सेन्टर से संबंधित कल प्रभात खबर में प्रकाशित खबर को लेकर ब्राह्मण समुदाय आज सड़कों पर आ गया। गुस्सा इस कदर भड़का कि ब्राह्मण समुदाय अखबारों की प्रतियां जलाने से भी नहीं चूका। कई लोग अखबार के खिलाफ लीगल नोटिस भेजने की भी तैयारी कर रहे हैं। आक्रोशित ब्राह्मण युवकों का कहना है कि देश व राज्य में एक सुनियोजित साजिश के तहत ब्राह्मणों के खिलाफ वैमनस्यता फैलाने की तैयारी चल रही हैं,

Read More
अपनी बात

आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर थाने में माफी मांगनेवालों में, पूर्व मुख्यमंत्री का प्रेस सलाहकार रह चुका एक पत्रकार का भी नाम

कल यानी 25 मई को “प्रभात खबर” ने अपने यहां “पहले आपत्तिजनक टिप्पणी अब थाने में मांग रहे माफी” नामक शीर्षक से एक खबर छापी। इस खबर में अखबार ने एक सूची भी जारी की है। अखबार का कहना है कि इस सूची में उन लोगों के नाम है – जो आपत्तिजनक पोस्ट के बाद माफी मांग कर पोस्ट डिलीट कर चुके हैं। इस सूची में राज्य के एक पूर्व भाजपाई मुख्यमंत्री के शासनकाल में मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार रह चुके एक व्यक्ति का भी नाम है।

Read More
अपनी बात

प्रभात खबर में प्रकाशित हजारीबाग के कोरेन्टिन सेन्टर से संबंधित समाचार का DC ने किया खंडन, ब्राह्मणों में अखबार के प्रति फैला आक्रोश

आज रांची से प्रकाशित प्रभात खबर के प्रथम पृष्ठ पर छपी खबर – दलित के हाथों बना खाना खाने से किया इनकार। हजारीबाग के विष्णुगढ़ के बनासो में बने कोरेंटिन सेन्टर की घटना, पूरे राज्य में आग की तरह फैल गई, फिर क्या था? खबर को लेकर नाना प्रकार की प्रतिक्रियाएं सोशल साइट पर आ गई। चूंकि प्रभात खबर रांची का पुराना अखबार और सर्वाधिक प्रसारित अखबार माना जाता है, ऐसे में उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्च चिह्न कौन लगाए? ऐसा मानकर कई सामाजिक व प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी,

Read More
अपराध

आखिर एक महिला पत्रकार के साथ हुई शर्मनाक घटना, उस पर हुए जानलेवा हमले पर रांची पुलिस मौन क्यों?

रांची की एक महिला पत्रकार पर उन्हीं के घर वालों ने कल जानलेवा हमला कर दिया। महिला पत्रकार की मां ने इसकी लिखित शिकायत लालपुर थाने में जाकर की, तथा अपने ही बेटों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। सूत्र बता रहे हैं कि आज भी उक्त महिला पत्रकार के साथ उसके भाइयों ने जमकर मारपीट की, पर उसके बावजूद भी उस महिला पत्रकार की सुरक्षा के लिए रांची पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया, आखिर रांची पुलिस उक्त महिला पत्रकार को कब सुरक्षा प्रदान करेगी, जब उसके साथ कोई अनहोनी घटना घट जायेगी तब?

Read More
अपनी बात

“यह अक्षम्य अपराध है, इसे माफ नहीं किया जा सकता, ऐसे लोगों को अस्पृश्यता निवारण कानून के तहत दंडित किया जाना चाहिए”

“यह अक्षम्य अपराध है, इसे माफ नहीं किया जा सकता, ऐसे लोगों को अस्पृश्यता निवारण कानून के तहत दंडित किया जाना चाहिए और जो लोग ऐसे लोगों को बचाने का काम करते हो, उन पर भी यह कानून लागू होना चाहिए।” आज रांची से प्रकाशित प्रभात खबर के प्रथम पृष्ठ पर छपी खबर से मन बहुत ही क्षुब्ध है। खबर है ही क्षुब्ध करनेवाली। शीर्षक है – दलित के हाथों बना खाना खाने से किया इनकार। हजारीबाग के विष्णुगढ़ के बनासो में बने कोरेंटिन सेन्टर की घटना।

Read More
अपनी बात

चीन की गुंडई से विश्व के कई देश त्रस्त, चीनी सैनिकों ने लद्दाख सीमा पर दिखाई गुंडई, भारतीय सैनिक उनकी गुंडई का दे रहे जवाब

कोरोना वायरस का जन्मदाता एवं पूरे विश्व में मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन चीन की गुंडई से विश्व के ज्यादातर देश त्रस्त है। वामपंथ के नाम पर जिस प्रकार से चीन ने गुंडई शुरु की, उसके इस गुंडई का जवाब देने के लिए उसके खिलाफ पूरा विश्व अब खड़ा हो रहा है। कोरोना मामले पर तो चीन की अब घिग्घी ही बंद हो गई है, और उसने कोरोना की उत्पत्ति संबंधी जांच के लिए हामी भी भर दी है।

Read More
अपनी बात

शर्मनाक, चीन पाक और नेपाल की सहायता से भारत की सीमा छोटा करने में लगा है और भारतीय मस्ती में डूबे हैं

जिस भस्मासुर चीन को भारतीय शासकों, व्यापारियों-पत्रकारों और यहां की जनता ने आर्थिक रुप से सशक्त किया, वहीं चीन भारतीय सैनिकों का मान-मर्दन एवं भारतीय सीमा को और छोटा करने के लिए दिमाग लगा रहा है और भारतीय कर क्या रहे हैं, तो हिन्दू-मुसलमान, पूजा और नमाज, लूट-खसोट, कौन कितना अनुशासनहीन हो सकता है, इसी में ज्यादा दिमाग खपा रहे हैं, ऐसे भी भारतीय इसके सिवा कर भी क्या सकते हैं, इनके पास विकल्प ही क्या है?

Read More
अपनी बात

बिना जांच कराए RPC के अध्यक्ष ने माना पत्रकार को दोषी, की कड़ी टिप्पणी, कहा पत्रकार भयादोहन करते हैं, मीडिया बदनाम

जब आपने किसी के खिलाफ, किसी से शिकायत मात्र सुन लेने के बाद अपना ओपनियन दे डाला, जिसके खिलाफ शिकायत हुई है, उसे दोषी तक मान लिया और उस पर कड़ी टिप्पणी दे दी, फिर उसके बाद कहते है कि इस तरह के जो भी पत्रकार है, उनकी जांच कराकर आगे की कार्रवाई करेंगे, आखिर ये क्या बला है भाई, आप है क्या? आप खुद को समझ क्या रहे हैं, जरा ये भी खुल कर समझा देते तो बड़ी कृपा हो जाती।

Read More