मैं CM हेमन्त सोरेन को जानता हूं, वे हमेशा ऐसा ही करते हैं, बस उन्हें पता लगना चाहिए
इस नेक काम के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को कोटिशः धन्यवाद। यह नेक काम है – मुंबई के टीएमएच में इलाजरत पत्रकार रवि प्रकाश को उनके द्वारा दी गई आर्थिक सहायता। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की सहायता राशि आज रवि प्रकाश के पुत्र प्रतीक को सौंप दी। यह काम संपन्न हुआ झारखण्ड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री के कक्ष में, जहां उन्होंने दो लाख का चेक रवि प्रकाश के पुत्र को सौंपा।
Read More