बाल कोना

डालटनगंज में आयोजित झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अलीमा और पीपीटी में कन्हैया अव्वल

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अलीमा अंजुम अव्वल रही। उनका चुनाव रांची जाने के लिए किया गया। शुक्रवार को टाउन हॉल में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उन्होंने कहा कि कला संस्कृति किसी भी राज्य की पहचान होती है, इसलिए राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थान दिया गया है। पलामू जिला के प्रतिभागी रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर करेंगे। इसका प्रयास सभी को मिलजुलकर करना होगा।

प्रतियोगिता में नृत्य और गीत की प्रतियोगिता हुई। जिसमें अलीमा अंजुम ने अपने शानदार गायन से प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर ग्रीन वैली स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य रहा। जबकि तृतीय स्थान पर आदित्य नारायण रहे। गीत एवं नृत्य के प्रतियोगिता के अलावा पीपीटी प्रतियोगिता भी की गई। जिसमें कन्हैया दयाल पासवान को प्रथम, प्रिया तिवारी को द्वितीय, मनीष कुमार सोनी को तृतीय, ऋषि राज को चतुर्थ, पलक पाण्डेय को पंचम और नाजिया परवीन को छठा स्थान प्राप्त हुआ।

पीपीटी प्रतियोगिता के निर्णायक प्रणव कुमार, सांस्कृतिक कार्यक्रम के निर्णायक मंडली में मुनमुन चक्रवर्ती, सौरव कुमार व सुजीत कुमार थे। कार्यक्रम का संचालन सैकत चटर्जी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला पर्यटन विशेषज्ञ शशि रंजन, जिला कॉर्डिनेटर निधि उपाध्याय,  सिकंदर कुमार, मोनू कुमार , उपेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार आनंद, सुनील कुमार यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *