राजनीति

आरोपी विधायक पर कार्रवाई के बजाय सच उजागर करनेवाले पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा, भूषण बाड़ा के नार्को टेस्ट की मांग की

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ बलात्कार के आरोपों से जुड़ी खबर उजागर करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर सीधा हमला करार दिया है। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि यदि वे वास्तव में इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करना चाहते हैं, तो कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा का नार्को टेस्ट कराया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

श्री मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आखिर आरोपी विधायक पर कार्रवाई करने की बजाय आदिवासी बेटी से दुष्कर्म के मामले को उजागर करने वाले पत्रकार को ही गिरफ्तार क्यों किया गया? पुलिस की इस कार्रवाई पर किसी को भरोसा नहीं है। अभिषेक भारती की गिरफ्तारी ने लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और निष्पक्ष न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाने वालों को गिरफ्तार करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। सत्ता को यह समझना होगा कि जनता की आवाज़ को पुलिसिया कार्रवाई के दम पर दबाया नहीं जा सकता। सरकार के साजिश का भंडाफोड़ जरूर होगा। हम सच और न्याय की आवाज़ हर हाल में बुलंद करते रहेंगे। आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *